फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday: जानें क्रिकेट के 'सुल्तान' की 'परी' कैसे बनी दिल्ली की बहू..

Thu, 03 May 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
anushka sharma
क्रिकेट के 'सुल्तान' विराट कोहली की 'परी' अनुष्का शर्मा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस मौके पर जानते हैं कि अपने रिलेशनशिप के इतने उतार-चढ़ाव को पार कर अनुष्का शर्मा दिल्ली की बहू आखिर बनीं कैसे..
विज्ञापन

2 of 10
virat kohli and anushka sharma
क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस का अफेयर तो हमेशा ही हिट रहता है। ऐसा ही एक रिलेशनशिप था आईपीएल के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की 'परी' अनुष्का शर्मा का रहा है जिन्होंने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचाई। मालूम हो कि शादी से पहले इनका रिश्ता कई उतार-चढ़ाव से गुजरा है।
विज्ञापन

3 of 10
virat kohli and anushka sharma
बता दें कि अनुष्का शर्मा विराट कोहली की पहली प्रेमिका नहीं थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का से पहले विराट ने ब्राजीलियन एक्ट्रेस इजाबेल लीटे और साउथ इंडियन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को डेट कर चुके हैं, लेकिन इनमें से किसी के भी साथ बात शादी तक नहीं पहुंची। उसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पर विराट अपना दिल ऐसा हारे कि शादी के बंधन में बंध गए।

4 of 10
virat kohli and anushka sharma
साल 2013 में विराट और अनुष्का एक एड शूट पर पहली बार मिले थे। तभी उनकी डेटिंग की खबरे आने लगीं थी और ये बात आग तरह तब फैली जब कोहली को अनुष्का शर्मा के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद दोनों ने दुनिया की परवाह किए बिना अक्सर बाहर साथ स्पॉट होने लगे।
विज्ञापन

5 of 10
virat kohli and anushka sharma
इस रिश्ते के बार में अनुष्का शर्मा कभी खुल कर बात नहीं करती थीं लेकिन विराट हमेशा पब्लिक में इस बारे में बात करने से नहीं घबराते थे।
विज्ञापन

6 of 10
virat kohli and anushka sharma
फरवरी 2014 में विराट अपनी टीम के साथ न्यूजीलैंड पहुंचे तो वहीं अनुष्का भी वहां पहुंचीं जहां दोनों को साथ घूमते हुए स्पॉट किया गया। फिर इसी साल नवंबर में विराट ने मैच के टाइम अनुष्का को सबके सामने फ्लाइंग किस दे कर सबको जता दिया कि अनुष्का उनके लिए क्या मायने रखती हैं।
विज्ञापन

7 of 10
virat kohli and anushka sharma
इसी बीच विराट का मैच में प्रदर्शन निराशाजनक रहने लगा जिस वजह से सभी लोग अनुष्का को जिम्मेदार ठहराने लगे। इतना ही नहीं, 2015 में एक वक्त ऐसा आया कि अनुष्का को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा।

8 of 10
virat kohli and anushka sharma
2015 में अनुष्का की फिल्म 'एनएच-10' आई जिसने बॉक्सऑफिस पर कुछ खास जलवा नहीं बिखेरा। उस वक्त भी अनुष्का को जिम्मेदार ठहराया जाता था। लोगों की ऐसी हरकतों पर विराट कई बार भड़के भी हैं। उन्होंने हर बार अनुष्का का बचाव करते हुए ट्रोल करने वालों को खरी खोटी सुनाई।

9 of 10
virat kohli and anushka sharma
वर्ष 2016 में उनके रिलेशनशिप का सबसे टफ टाइम चला। उस साल दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं। लेकिन कुछ समय बाद ही विराट ने वैलेंटाइन डे और वीमेंस डे पर अनुष्का की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर के सब कुछ साफ कर दिया कि वो अनुष्का से बहुत प्यार करते हैं और अनुष्का उनके लिए बहुत मायने रखती हैं।
विज्ञापन

10 of 10
virat kohli and anushka sharma
4 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने एक एड कर के इशारा कर दिया था कि वह जल्दी ही शादी करने वाले हैं। 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी कर ली। दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी भी दी और इस तरह अनुष्का शर्मा बन गईं दिल्ली की बहू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें