फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Then and now look: एक्सीडेंट ने तबाह किया आशिकी की हीरोइन का करियर, अब बिहार जाकर कर रही ये काम, लुक भी बदल गया

Tue, 11 Jan 2022 01:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनु अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट की सुपरहिट फिल्म आशिकी से मशहूर हाने वाली एक्ट्रेस अनु अग्रवाल का आज जन्मदिन है। 11 जनवरी 1969 को जन्मी अनु आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। अनु को जो कामयाबी आशिकी से मिली उसका सपना फिल्म में काम करने वाला हर कलाकार देखता है। हालांकि ये कामयाबी ज्यादा दिनों तक नहीं रह सकी। बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कब कौन सा सितारा धूमिल हो जाए, कहा नहीं जा सकता। एक वक्त पर जिसे लोग सिर-आंखों पर बैठाते हैं, बाद में उसकी सुध तक नहीं ली जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ अनु के साथ। अनु अब लाइमलाइट से दूर बिहार में रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनु अग्रवाल - फोटो : Instagram
दिल्ली में पढ़ाई के दौरान ही अनु को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म ‘आशिकी’ में पहला ब्रेक दिया था। महज 21 साल की उम्र में अनु ने खूब वाहवाही बटोरी और वो रातोंरात स्टार बन गईं। इसके बाद में वह ‘गजब तमाशा’, ‘खलनायिका’, ‘किंग अंकल’, ‘कन्यादान’, ‘बीपीएल ओए’ और ‘रिटर्न टू ज्वेल थीफ’ जैसी फिल्मों में दिखीं लेकिन आशिकी की तरह ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई।
विज्ञापन

3 of 5
anu aggarwal - फोटो : social media
और फिर वो वक्त आया जिसे अनु आज भी याद कर सिहर जाती हैं। 1999 में हुए एक रोड एक्सीडेंट में न सिर्फ अनु की याददाश्त चली गई, बल्कि वो पैरालाइज्ड भी हो गईं। लगभग 29 दिनों तक वे कोमा में रहीं। करीब तीन साल के इलाज और कोशिशों के बाद अनु ठीक हुईं। हालत में सुधार आने के बाद अनु ने फैसला लिया और अपनी सारी संपत्ति दान कर दी और योगा टीचर बन गईं। अब ग्लैमर वर्ल्ड से दूर अनु झुग्गी-झोपड़ी में जाकर बच्चों गरीब बच्चों को फ्री योगा सिखाती हैं।

4 of 5
अनु अग्रवाल - फोटो : instagram/anusualanu
सबको अपनी कहानी से रूबरू कराने के लिए अनु अग्रवाल ने अपनी आत्मकथा 'अनयूजवल: मेमोइर ऑफ ए गर्ल हू केम बैक फ्रॉम डेड' लिखी। अनु अग्रवाल ने शादी भी नहीं की है। वो बच्चों को प्ले सिखाती हैं और बिहार में रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनु अग्रवाल - फोटो : ट्विटर
अनु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने सोशल हैंडल पर शेयर करती हैं। आप उनकी तस्वीरें उनके सोशल मीडिया पर जाकर देख सकते हैं, उनके लुक में भी काफी बदलाव आ गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें