बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेस में से एक अमृता राव की 7 जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 'इश्क विश्क', 'विवाह' 'मैं हूं ना' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अमृता का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा। इसके बाद उन्होंने तेलुगू सिनेमा की ओर रुख किया। अमृता राव के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
amrita rao
बी टाउन की सिंपल ब्यूटी मानी जाने वाली एक्ट्रेस अमृता राव अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'विवाह' में नजर आईं अमृता राव को यह फिल्म 4 घंटे के इंटरव्यू के बाद मिली थी। फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने अमृता से मुंशी प्रेमचंद की एक किताब पढ़ने के लिए कहा था। सूरज बड़जात्या दरअसल अमृता की हिंदी चेक करना चाहते थे।
विज्ञापन
3 of 10
amrita rao
'प्यारे मोहन' की शूटिंग के समय अमृता राव ने फिल्म के डायरेक्टर और क्रू मेंबर्स के सामने ईशा देओल को गाली दे दी थी। ईशा को इस बात से गुस्सा आ गया था और उन्होंने अमृता को तमाचा मार दिया था।
4 of 10
amrita rao
अमृता राव ने सलमान खान के साथ काम करने से मना कर दिया था और उसके पीछे का कारण दिलचस्प है। दरअसल अमृता राव को सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान की हीरोइन नहीं बल्कि बहन के किरदार का ऑफर आया था जिसे अमृता ने मना कर दिया और बाद में वह किरदार स्वरा भास्कर के हाथ आया।
विज्ञापन
5 of 10
अमृता राव- आरजे अनमोल
7 साल के 'इश्क-विश्क' के बाद अमृता राव ने आरजे अनमोल से शादी कर ली थी। बता दें कि अमृता के पास तकरीबन 20 मिलियन डॉलर से ऊपर की संपत्ति है।
विज्ञापन
6 of 10
amrita rao
शादी के बाद अमृता फिल्मों से दूर हैं। 2013 में सत्याग्रह फिल्म में नजर आई थीं। एक फिल्म सत्संग उनकी अभी तक रिलीज नहीं हुई है। अब वे अपने वैवाहिक जीवन में बिजी हैं और उनकी फिलहाल कोई फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
7 of 10
amrita rao
अमृता को फिल्मों में बोल्ड सीन्स करना पसंद नहीं है। अमृता ने शुरू से ही कभी बोल्डनेस नहीं दिखाई इस वजह से वे अब फिल्मों में नहीं आना चाहती। उन्हें जो कम्फर्ट लगता है वो वही फिल्मों के लिए हां करती है लेकिन अब उन्हें वो कम्फर्ट जोन नहीं मिलता है इस वजह से वे बॉलीवुड से दूर हैं।
8 of 10
अमृता राव
यूं तो अमृता हमेशा ही कंट्रोवर्सी से दूर रही हैं लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब इनका लिंकअप शाहिद कपूर से किया जाने लगा। ऐसा कहा जाता था कि फिल्म विवाह के दौरान शाहिद और अमृता के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। उस समय शाहिद का अफेयर करीना कपूर के साथ था। कहा ये भी गया कि अमृता से करीब होने की वजह से ही करीना और शाहिद का ब्रेकअप हुआ था।
9 of 10
अमृता राव
अमृता को यशराज फिल्म से एक फिल्म का ऑफर आया था। जिसमें अमृता के अपोजिट रणबीर कपूर को कास्ट किया जाना था। फिल्म के एक सीन में अमृता को रणबीर को किस करना था लेकिन इस सीन के लिए अमृता ने मना कर दिया, और जब उनकी ये शर्त नहीं मानी गई तो उन्होंने फिल्म में काम करने से ही मना कर दिया।
अमृता राव आखिरी बार 2013 में आई फिल्म 'सत्याग्रह' और 'सिंह साब दि ग्रेट' में नजर आईं थी। अमृता के पति अनमोल रेडियो की दुनिया का जाना-पहचाना नाम रहे हैं और अभी वह एक स्पोर्ट्स चैनल के लिए शो करते हैं।