फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं अमिताभ बच्चन के 8 सबसे दमदार रोल, इन 2 फिल्मों में बने थे आशिकों के आशिक

Wed, 10 Oct 2018 05:27 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
amitabh bachchan
यूं तो 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन के लिए कोई भी रोल निभाना मुश्किल नहीं है और  हर रोल में ढलना उन्हें आसानी से आता है। बता दें कि कल 11 अक्टूबर को उनका 76 वां जन्मदिन है  ऐसे में बात करेंगे अमिताभ के इन 8 रोल की जो सबसे दमदार माने जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन का 'अग्निपथ' में विजय का किरदार जितना जबरदस्त था कि कोई उसको टक्कर भी देने की नहीं सोच सकता था। ये रोल जितना अमिताभ पर जमा, उतना किसी और पर नहीं जम सकता था।

https://www.amarujala.com/video/entertainment/bollywood/birthday-special-76-year-of-amitabh-bachchan
 
विज्ञापन

3 of 8
amitabh bachchan
'निशब्द' में अमिताभ का रोल वाकई बहुत चुनौतीपूर्ण था। एक अधेड़ उम्र के आदमी का अपनी बेटी की उम्र की लड़की से प्यार कर बैठने का किरदार अमिताभ ही बखूबी निभा सकते थे।

4 of 8
amitabh bachchan
फिल्म 'बंटी और बबली' में अमिताभ एक रौबदार पुलिसवाले बने हैं जो बीड़ी पीता है लेकिन चोरों पर बहुत सख्त होता है। फिल्म में शॉर्ट ड्रेसेस पहने लड़कियों और कजरारे गाने में ऐश्वर्या के साथ डांस करते हुए अमिताभ को बहुत पंसद किया गया था।
विज्ञापन

5 of 8
amitabh bachchan
फिल्म चीनी कम' में अमिताभ ने 64 साल के कुंवारे आदमी का रोल निभाया है जो अभी भी अपनी बूढ़ी मां के साथ रहता है और उनकी डांट भी खाता है। 34 साल की एक औरत से प्यार कर बैठने के बाद कैसे इस आदमी में बदलाव आते हैं और कैसे वो उस लड़की के पापा से जो उससे भी उम्र में छोटे हैं, शादी की बात करता है यह काफी दिलचस्प था।
विज्ञापन

6 of 8
paa
फिल्म 'पा' में औरो का किरदार अमिताभ की जिंदगी का सबसे उम्दा और अनोखा किरदार रहेगा। फिल्म में वे अपने ही सगे बेटे अभिषेक के बेटे बने हैं। शरीर से बूढ़े हो चुके बच्चे औरो का रोल अमिताभ ने इतने अच्छे से निभाया कि पहली बार में तो सबके लिए यकीन करना भी मुश्किल था कि ये अमिताभ ही हैं।
विज्ञापन

7 of 8
amitabh and ranveer
फिल्म 'ब्लैक' के उस सख्त टीचर के रोल में तो हम अमिताभ बच्चन की जगह किसी और को सोच भी नहीं सकते।अमिताभ ने फिल्म 'झूम बराबर झूम' में भले ही एक गाने में कैमियो किया लेकिन उनका लुक बहुत अलग था। अमिताभ पहले कभी ऐसे लुक में नजर नहीं आए थे।
विज्ञापन

8 of 8
अमिताभ बच्चन और रेेखा
फिल्म 'पीकू' में अमिताभ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके जैसा कोई दूसरा एक्टर हो ही नहीं सकता। कब्ज की बीमारी से हर वक्त परेशान रहने वाला यह आदमी कैसे अपनी बेटी के साथ जिंदगी जीता है, वह अमिताभ ही इतने बेहतरीन तरीके से दिखा सकते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें