फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल-80 किस्से: श्वेता बच्चन ने माता-पिता को बताया था ओवर प्रोटेक्टिव, बेटी को बचपन में मिलती थी यह सजा

Tue, 11 Oct 2022 03:10 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आज अपनी उम्र का 80वां पड़ाव पार कर लिया है। अपने करियर में बिग बी ने बड़े पर्दे पर कई बार अभिनेताओं से लेकर अभिनेत्रियों तक के पिता का किरदार अदा किया है। कभी वह सख्त मिजाज भूमिका में दिखे तो कभी उन्होंने भावुक कर दिया। ऑनस्क्रीन बेटियों के पिता के रूप में अमिताभ बच्चन ने अपने शानदार अभिनय से सबका दिल तो जीता ही है, इसी के साथ असल जिंदगी में भी वह अपनी बेटी के बेहद करीब हैं। श्वेता बच्चन अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भाई अभिषेक और अपने माता पिता के साथ तस्वीरें आदि साझा करती रहती हैं। एक बार उन्होंने अपने बचपन का किस्सा भी साझा किया था कि कैसे उन्हें लेकर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बेहद सुरक्षात्मक रवैया रखते थे। 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत उस किस्से से रूबरू होते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा - फोटो : instagram:amitabhbachchan
एक साक्षात्कार के दौरान श्वेता बच्चन ने बताया था कि अपने माता-पिता यानी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन उनके और अभिषेक के लिए बेहद ओवर प्रोटेक्टिव रहे हैं। दरअसल जया और अमिताभ दोनों ही सिनेमा के सितारे हैं, ऐसे में पैपराजी श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन की झलक पाने के लिए बेताब रहते थे। इसलिए उनके माता-पिता हमेशा अपने बच्चों के मीडिया की नजर से बचाने की हर कोशिश करते थे।
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan
श्वेता बच्चन ने इस दौरान कहा था कि उनके माता-पिता ने छोटे शहर से आकर अलग मुकाम हासिल किया था और इतनी प्रसिद्धि एक मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव होती है। ऐसे में जब हमारा जन्म हुआ था तो वह (बिग बी - जया बच्चन) हमें लेकर बहुत सतर्क रहा करते थे। श्वेता बच्चन ने अपने बचपन के बारे में बात करते हुए खुलासा किया था कि उनके और अभिषेक के लिए घर में मैग्जीन नहीं थे और टेलीविजन भी बहुत कम देखने को मिलता था। उनके घर का माहौल एक द्वीप पर रहने जैसा था।
विज्ञापन

4 of 4
अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन - फोटो : insta
पिता अमिताभ बच्चन दिया करते थे ये सजा
श्वेता बच्चन ने हाल ही में अपनी बेटी नव्या नंदा के पॉडकास्ट ब्लॉग में बातचीत के दौरान बताया था कि कैसे मां जया बच्चन कभी-कभी गुस्से में उन्हें थप्पड़ मारने में भी पीछे नहीं हटती थीं। वहीं अपने पिता के बारे में बताते हुए श्वेता ने जिक्र किया कि कैसे अमिताभ बच्चन उन्हें सजा देते थे। श्वेता बच्चन के मुताबिक, बिग बी अपनी बेटी को ज्यादातर कोने में जाकर खड़े होने की सजा देते थे, जो श्वेता बच्चन को बेहद पसंद थी क्योंकि वह वहां पर अकेले कहानियां बनाती और खुद से बातें किया करती थीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें