फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: '3 इडियट्स' के बाद इस एक्टर ने 'फुकरे' में दिखाया टेलेंट, अब विदेशी फिल्म में दिखेगा जलवा

Sun, 15 Oct 2017 12:57 PM IST
amarujala.com- Written by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
जूडी डेंच के साथ स्टीफन फ्रीयर्स द्वारा निर्देशित 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' में शीर्ष भूमिका निभाने वाले अली फजल का आज जन्मदिन है। अली फजल आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। अली का जन्म 15 अक्टूबर 1986 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था।

पढ़ें- 'हेट स्टोरी 4' का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन आएगी फिल्म
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अपने स्कूल के दिनों में अली एक एथलीट थे। अली को बास्केटबॉल और फुटबॉल खेलना बहुत पंसद था। एक एथलीट होने के साथ-साथ अली एक बेहतरीन गिटारिस्ट भी हैं। शायद यहीं वजह है कि उनकी फीमेल फैन्स की कमी नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 6
अली के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने स्क्रीन पर अपना पहला डेब्यू 2008 में रिलीज हुई इंग्लिश फिल्म 'द अदर एंड ऑफ़ द लाइन' में कैमियो से की थी। इसके बाद वह 2009 में अमेरिकी टीवी मिनी सीरीज 'बॉलीवुड हीरो' में नजर आए थे।

4 of 6
अली फजल को अमेरिकन फेमस टीवी सीरिज 'होमलैंड' में काम करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने इसे अपनी फिल्म 'खामोशियां' के लिए उसे ठुकरा दिया। इसके अलावा अली 'फास्ट एंड फ्यूरिस' के 7वे भाग में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बहुत कम लोग जानते हैं कि राजू हिरानी ने अली को तब देखा था जब वो एक स्टेज शो में परफॉर्म कर रहे थे, तभी उन्होंने उन्हें अपनी आगामी फिल्म 3 इडियट्स के लिए साइन कर लिया। यही से अली के लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे खुल गए। इस फिल्म में फजल एक इंजिनीरिंग स्टूडेंट जॉय की भूमिका में निभायी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अली फजल फिल्म 'फुकरे' के बाद से नजर में आए। इस फिल्म में उन्होंने एक म्यूजिशियन का किरदार निभाया था। अली असल जिंदगी में ही बेहतरीन गिटारिस्ट हैं। इसके साथ ही अलीको कविताएंलिखने का भी शौक हैं। फिल्म 'फुकरे' से फजल आलोचकों की नजरों में आये और उन्होंने फजल के अभिनय की तारीफ भी की।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें