फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण-अर्जुन के लिए सलमान खान नहीं बल्कि अजय देवगन थे पहली पसंद, 'खिलजी' न बनने के पीछे भी थी खास वजह

Mon, 02 Apr 2018 09:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ajay
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'रेड' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जल्द ही फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी। फिल्म में अजय के किरदार को दर्शकों काफी पसंद कर रहे हैं। बात करें उनके एक्टिंग की तो अजय आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में आज उन्होंने वह मुकाम हासिल कर लिया है जो शायद बहुत कम ही एक्टर कर पाते हैं। आज अजय देवगन का जन्मदिन हैं। वह 49 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनकही बातें।
विज्ञापन

2 of 5
ajay
रोमांस, एक्शन, कॉमेडियन और विलेन हर किरदार में अजय ने खुद को फिट किया है। अजय देवगन अपने 26 साल के फिल्मी करियर में अब तक कई हिट फिल्में दे चुके है। अजय देवगन का रियल नाम 'विशाल वीरू देवगन' है। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
 
विज्ञापन

3 of 5
Ajay Devgn
हाल ही में आई संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' 2018 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह की सभी ने खूब तारीफ की लेकिन क्या आप जानते हैं पद्मावत में खिलजी का रोल रणवीर सिंह से पहले अजय देवगन को ऑफर किया गया था लेकिन डेट नहीं होने की वजह से अजय खिलजी का रोल नहीं कर पाए।

4 of 5
ajay devgn
1995 में आई सुपरहिट फिल्म करण-अर्जुन तो आपको याद ही होगी। फिल्म में सलमान खान की जगह करण के रोल के लिए अजय से बात की गई थी। इस फिल्म के लिए डायरेक्टर राकेश रोशन की पहली पसंद शाहरुख-सलमान नहीं बल्कि अजय और सनी थे। राकेश रोशन चाहते थे कि इस फिल्म में सनी देओल अर्जुन का जबकि अजय देवगन करण का रोल करें। इन दोनों से बात भी हो चुकी थीं। लेकिन किसी कारणवश अजय यह फिल्म नहीं कर पाए और बाद में फिल्म में अजय की जगह सलमान और सनी की जगह शाहरुख को रिप्लेस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajay devgn
अजय देवगन बॉलीवुड के पहले स्टार हैं जिन्होंने शूटिंग और खुद के पर्सनल काम के लिए 6 सीटर प्राइवेट जहाज का चलन शुरू किया था। सभी जानते हैं कि अजय देवगन ने वर्ष 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन उन्होंने इससे पहले फिल्म 'मेरी प्यारी बहना' में मिथुन चक्रवती के बचपन का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें