फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Sharma: सीरियल के सेट पर एक दूजे को दिल दे बैठे थे ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी

Thu, 08 Dec 2022 08:34 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : Instagram
छोटे पर्दे की अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा 8 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। आज वह अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अपनी शादी के बाद एक्ट्रेस का यह दूसरा बर्थडे है। नील और ऐश्वर्या  'गुम हैं किसी के प्यार में'  सीरियल में देवर भाभी का किरदार अदा करते दिखाई देते हैं, हालांकि असल जिंदगी में दोनों टीवी के लवली कपल्स में से एक हैं। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की प्रेम कहानी भी बेहद फिल्मी है। जिस सीरियल में दोनों देवर भाभी हैं, उसी के सेट पर इनका प्यार परवान चढ़ने के बाद शादी तक पहुंचा। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी।
विज्ञापन

2 of 4
ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट - फोटो : Social Media
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर ही हुई थी, काम करते करते दोनों जल्दी ही अच्छे दोस्त बन गए और एक  दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हैं और एक दूसरे की कंपनी को एंजॉय करते। इसी तरह वह साथ में खूब टाइम स्पेंड करने लगे और दोनों को पता ही नहीं चला कि कब इतनी जल्दी वह एक दूसरे को दिल दे बैठे। हालांकि ऐश्वर्या और नील दोनों ने यह समझने में देर नहीं की कि वह एक दूसरे के प्यार में पड़ चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 4
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : Instagram
एक महीने में ही परवान चढ़ गया इश्क
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात सितंबर में हुई थी और अक्टूबर आते-आते दोनों समझ गए कि वह एक दूसरे से प्यार करते हैं और बिना देरी किए दोनों ने एक दूसरे से अपने दिल की बात भी कह दी। हालांकि कई महीनों के बाद भी सीरियल के सेट पर किसी को भनक तक नहीं लगी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस तरह से दोनों के बारें में जानकर सभी खुश होने के साथ ही हैरान भी हो गए थे।
विज्ञापन

4 of 4
ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट - फोटो : Social Media
ऐसे पहुंची शादी तक बात
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को शादी के लिए ज्यादा पापड़ नहीं बेलने पड़े क्योंकि दोनों की ही फैमिली इस शादी के लिए राजी हो गई थीं। साल 2021 जनवरी में दोनों ने सगाई भी कर ली और इसके बाद 11 महीने बाद दिसंबर में ही शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें