फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान के इन छह विवादों ने खूब मचाया हंगामा, बिग बी से भी ले चुके हैं पंगा

Thu, 14 Mar 2019 01:04 PM IST
अपूर्वा राय गौरव शुक्ल, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
aamir khan
हिंदी सिनेमा के सुपस्टार और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर पद्म श्री और पद्म भूषण सम्मान हासिल कर चुके हैं। उन्होंने 1984 में केतन मेहता की फिल्म 'होली' से बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें पहचान साल 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से मिली। आमतौर पर आमिर विवादों से बचते हैं लेकिन उनके कुछ बयान बॉलीवुड में कहीं न कहीं चर्चा की वजह बन जाते हैं।आमिर खान से जुड़े ये हैं छह चर्चित विवाद...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
आमिर खान

जब देश के हालात पर जताई चिंता

अभिनेता आमिर खान को सबसे ज्यादा उस समय विवादों में घिरे जब उन्होंने असहिष्णुता (इनटोलेरेंस) के बारे में अपने विचार रखे थे। उस दौरान आमिर ने कहा था कि देश में मौजूद हालात से उनकी पत्नी बेहद चिंतित हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं जब घर पर किरण के साथ बात करता हूं, वह कहती हैं क्या हमें भारत से बाहर चले जाना चाहिए? किरण का यह बयान देना एक दुखद एवं बड़ा बयान है। उन्हें अपने बच्चे की चिंता है। ‘इसको लेकर उन्हें तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा। आमिर ने अपने बयान पर खूब सफाई दी लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू यहीं से घटनी शुरू हो गई।

विज्ञापन

3 of 7
आमिर खान - फोटो : SELF

पीके में आए धर्मगुरुओं के निशाने पर

आमिर को उनकी फिल्म 'पीके' को लेकर भी आलोचनाओं को झेलना पड़ा था। आमिर पर  धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने और टिप्पणी करने को लेकर आम लोगों के साथ साथ धर्म गुरुओं का भी विरोध झेलना पड़ा। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो विवाद काफी हद तक खत्म हो गए। लोगों ने उनकी एक्टिंग की सराहना भी की। 

4 of 7
आमिर खान

नर्मदा बचाओ आंदोलन में भी कूदे

सामाजिक मुद्दों पर आमिर न सिर्फ खुलकर बात करते हैं बल्कि वह इसके लिए काम भी करते हैं। आमतौर पर मीडिया से दूर रहने वाले आमिर देश के कई बड़े आंदोलनों का हिस्सा  भी बन चुके हैं। साल 2006 में उन्होंने नर्मदा बचाओ आंदोलन कमिटी को अपना खुला समर्थन दिया और आंदोलन में हिस्सा लेने पहुंचे। उस वक्त अपने इस कदम को लेकर उन्हें जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

5 of 7
आमिर खान

वैक्स स्टेच्यू बनवाने से इंकार

आमिर ने मैडम तुसाद में अपना वैक्स स्टेच्यू बनाने की अनुमति देने से भी मना कर दिया था। उनका कहना था कि जिनको मेरी फिल्में देखनी हैं वे लोग जरूर देखेंगे। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया। 

विज्ञापन

6 of 7
aamir khan

जब बिग बी से लिया पंगा

आमिर खान कभी किसी अवॉर्ड फंक्शन्स में नहीं जाते। उनकी नजर में बॉलीवुड अवॉर्ड्स उनके किसी काम के नहीं हैं। अभिनय के राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके अमिताभ बच्चन पर उन्होंने फिल्म ब्लैक को लेकर हमला बोला था। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा कि अमिताभ का इस फिल्म में अभिनय उनके सिर के ऊपर से निकल गया। अमिताभ ने भी इसका करारा जवाब दिया। बाद में दोनों में सुलह हुई और मामला हाशिए पर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
aamir khan

फिरंगन पत्रकार का किस्सा

आमिर खान ने पहले रीना दत्ता से शादी की और फिर उन्हें तलाक देकर किरण राव से ब्याह रचाया। पिछले साल उनका नाम एक और अभिनेत्री फातिमा सना शेख के साथ खूब जोड़ा गया। लेकिन आमिर के जीवन का सबसे बड़ा विवाद रहा उनके एक ब्रिटिश जर्नलिस्ट जेसिका हाइंस से रिश्ते को लेकर। जेसिका ने 16 साल पहले तब सनसनी मचा दी थी, जब एक अंग्रेजी फिल्म पत्रिका को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने बेटे का पिता आमिर खान को बताया। आमिर ने अपने इस कथित रिश्ते को लेकर कभी कुछ भी सार्वजनिक रूप से नहीं कहा। हां, जिन मीडिया घरानों ने ये खबरें चलाईं, उनके संपादकों को आमिर ने व्यक्तिगत संदेश भेजकर आपत्ति जरूर जताई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें