फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति निक जोनस की इस आदत को प्रियंका चोपड़ा भी मानती हैं 'अजीब', सुबह उठते ही बेडरूम में करते हैं ये काम

Tue, 01 Dec 2020 04:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : file photo
बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रही हैं। उन्होंने साल 2018 में एक और दो दिसबंर को अलग-अलग रीति-रिवाज से अमेरिकन गायक निक जोनस से शादी की थी। शादी से पहले इन दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा उनके बारे कई मेजदार खुलासे भी करती रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के बारे में इस बात का खुलासा कर चुकी हैं वह सुबह उठकर बेडरूम में सबसे पहले क्या करते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल एक भारतीय अंग्रेजी अखबार से बातचीत की थी। उन दौरान उन्होंने अपनी शादी से लेकर निक जोनस से जुड़ी खास बातों के बारे में कई खुलासे किए थे। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के बारे में एक बहुत ही रोमाटिंक बात के बारे में बताया था। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने कहा था उनके पति उनके लिए हर समय काफी आकर्षित रहते हैं और हर दिन सुबह उठकर उनका चेहरा देखते हैं। अभिनेत्री ने कहा था, 'यह थोड़ा अजीब हो सकता है लेकिन निक जोनस हर सुबह उठकर मेरे चेहरे को देखते हैं जब मैं सोकर उठती हूं।' मजाकिया अंदाज में प्रियंका ने आगे कहा, 'निक मुझे जब ऐसे देखते हैं फिर मैं कहती हूं एक मिनट रुको मैं थोड़ा मेकअप कर लूं।'

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा था, 'जब भी वह मुझे देखते हैं तो थोड़ा अजीब लगता है और मैं बस यही कहती हूं कि मुझे अभी नींद आ रही है, लेकिन वह हमेशा मेरी नींद भरी आंखो को देखकर कहते हैं यह अद्भुत और स्वीट है। यही आप अपने पति से करना चाहती हैं। थोड़ा अजीब है, लेकिन ठीक है। अगर उन्हें पसंद है तो। वह मुझे हमेशा कहते हैं कि मुझे इन्हें देखने दो। प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा,'मैं मजाक नहीं कर रही हूं। सच में अद्भुत लगता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram/people
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के बारे में अक्सर और भी ढेर सारे खुलासे करती रहती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उमेद भवन से अपनी रॉयल वेडिंग की थी। शादी के दौरान पूरे पैलेस को चार दिनों तक बुक किया गया था। इन चार दिनों में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी थी। एक कार्यक्रम में ईवेंट ने बताया कि पिछले साल एक और दो दिसंबर को प्रियंका-निक की शादी हुई थी। 

पढ़ें: महिला फुटबॉलर की फिल्म को लेकर अलर्ट मोड पर गईं अथिया शेट्टी, पिता ने पिछली फिल्म पर कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें