फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल पहले हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या के रिश्ते की शुरुआत, पेटिंग शेयर कर किया प्यार का इजहार

Fri, 20 Apr 2018 02:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
abhishek
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को आज 11 साल पूरे हो चुके हैं। एक साल डेट करने के बाद दोनों ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी कर ली थी। बॉलीवुड में यह जोड़ी सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। आज दोनों की एक बेटी आराध्या भी है। दोनों अपने शादी-शुदा जीवन में काफी खुश हैं। अभिषेक ऐश्वर्या से कितना प्यार करते हैं इस बात का सबूत है ये पेंटिंग। जो अभिषेक ने शादी की सालगिरह पर पोस्ट की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
abhishek
अभिषेक बच्चन ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'प्यार के11 साल...' आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन 11 साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे। ऐश्वर्या राय ने 1 साल तक जूनियर बच्चन को डेट करने के बाद 20 अप्रैल 2007 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ सात फेरे लिए थे।
 
विज्ञापन

3 of 4
abhishek
अभिषेक-ऐश एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों ने फिल्म 'कुछ न कहो', 'ढाई अक्षर प्रेम के' में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों एक्टर्स की नजदीकियां बढ़ी थीं। अभिषेक और ऐश ने साथ में फिल्म 'उमराव जान' में काम किया था।
विज्ञापन

4 of 4
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि टोरंटो में जनवरी 2007 में हुए फिल्म 'गुरु' के प्रीमियर के बाद, होटल की बालकनी में उन्होंने ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। अभिषेक ने बताया था कि वह ऐश को प्रपोज करते वक्त काफी नर्वस थे, लेकिन हिम्मत करके उन्होंने अपने दिल की बात बता दी और ऐश्वर्या ने हां करने में एक सेकंड का भी समय नहीं लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें