फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YouTube Top 10: यूट्यूब के टॉप 10 गीतों में हनुमान चालीसा नंबर वन, अब तक पूरी दुनिया में ढाई अरब लोगों ने देखा

Mon, 18 Jul 2022 06:07 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
हनुमान चालीसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘केजीएफ’ के भोजपुरी संस्करण के यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म बनने के बाद इस बात को लेकर खोजबीन काफी दिन से जारी रही है कि आखिर यूट्यूब पर ऐसी कौन सी भारतीय संगीत रचना है जिसे सबसे ज्यादा व्यूज अब तक मिले हैं। इस बारे में यूट्यूब के आंकड़े खंगालने के बाद जो रोचक तथ्य सामने आया है वह ये है कि तमाम धमाकेदार गानों में से किसी का इस लिस्ट में पहला नंबर नहीं लग सका है। तमाम भारतीय भाषाओं के फिल्मी गाने या सोलो गाने तो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी गई संगीत रचनाओं की टॉप 10 लिस्ट में तो शामिल हैं लेकिन, जिस भारतीय संगीत रचना को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा गया है, वह है गायक हरिहरन की गाई गोस्वामी तुलसीदास रचित ‘हनुमान चालीसा’। इसके बाद के नौ नंबरों पर कौन सी संगीत रचनाएं हैं, आइए आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे नंबर पर ध्वनि भानुशाली का वास्ते
जी हां, देश में हनुमान चालीसा के जगह जगह सामूहिक पाठ शुरू होने के बाद से यूट्यूब पर भी हनुमान चालीसा लगातार ट्रेंड हो रही है। वैसे तो हनुमान चालीसा को हरिओम शरण से लेकर मुकेश, लता मंगेशकर आदि कई दिग्गज गायकों ने गाया है लेकिन हनुमान चालीसा के जिस गायन को यूट्यब पर अब तक करीब 253 करोड़ से ज्यादा यानी ढाई अरब से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं, वह है हरिहरन की गाई हनुमान चालीसा। यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी गई भारतीय संगीत रचना में हनुमान चालीसा ने व्यूज की गति हाल ही में हासिल की है। इससे पहले काफी दिनों तक पॉप सिंगर ध्वनि भानुशाली ही बिलियन बेबी के तौर पर मशहूर रहीं।
विज्ञापन

3 of 4
52 गज का दामन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रांजल दहिया को मिला तीसरा स्थान
बिलियन बेबी के नाम से मशहूर रही ध्वनि भानुशाली का गाना ‘वास्ते’ यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी गई भारतीय संगीत रचनाओं में अब दूसरे नंबर पर है। इस गाने को अब तक 142 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। तीसरे नंबर प्रांजल दहिया का गाना ’52 गज का दामन’ रहा है और इसके व्यूज की संख्या ताजा आंकड़ों के हिसाब से 142 करोड़ के करीब है। पंजाबी गाना ‘लौंग लाची’ चौथे नंबर पर और ‘मारी 2’ गाना सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाली भारतीय संगीत रचनाओं में पांचवें नंबर पर है।
विज्ञापन

4 of 4
लौंग लाची - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यूट्यूब की टॉप 10 देसी संगीत रचनाएं
यूट्यूब पर पर सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाली टॉप 10 भारतीय संगीत रचनाओं की सूची इस प्रकार है:
 
क्रमांक संगीत रचना व्यूज
1. हनुमान चालीसा 2,531,332,051
2. वास्ते 1,428,823,54
3. 52 गज का दामण 1,424,064,931
4. लौंग लाची  1,419,399,185
5. मारी 2- राउडी ब्वॉय 1,381,468,588
6. जरूरी था 1,325,131,293
7. मिले हो तुम (रिप्राइज) 1,226,018,360
8. लुट गए 1,212,028,509
9. दिलबर 1,184,629,899
10. आंख मारे रीमिक्स 1,174,700,470

(17 जुलाई 2022 तक के आंकड़े)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें