फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansika Motwani: हंसिका को इस वजह से कपड़े नहीं देते थे डिजाइनर्स, कहा- अब वह खुद सामने से आते हैं

Sun, 11 Jun 2023 08:43 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
हंसिका मोटवानी आज फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। टीवी के मशहूर शो शाका लाका बूम बूम से मश्हूर हुईं अभिनेत्री को आज भला कौन नहीं जानता है। उन्होंने भारतीय सिनेमा में शानदार काम किया है, खासतौर से साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के काफी चाहने वाले हैं। पिछले साल अभिनेत्री ने एक बिजनेसमैन से शादी भी कर ली है। हंसिका ने भी बाकी अभिनेताओं की तरह अपने करियर के दौर में काफी संघर्ष का सामना किया है। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब डिजाइनर्स उनको कपड़े देने से मना कर देते थे। 
विज्ञापन

2 of 5
हंसिका मोटवानी - फोटो : instagram
हंसिका मोटवानी ने उस दौर को याद करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बात रखी। एक्ट्रेस ने कहा, एक दौर ऐसा भी था जब बड़े-बड़े डिजाइनर्स उनको कपड़े देने से मना कर देते थे। क्योंकि उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम किया है। हंसिका ने बताया कि अब वही डिजाइनर्स उनको कपड़े देने के लिए बेताब हुए पड़े हैं। 

इसे भी पढ़ें- Sonakshi Sinha: सोनाक्षी को ऑफर हुई थी परवीन बाबी की बायोपिक, इस वजह से कर दिया इनकार
 
विज्ञापन

3 of 5
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
हंसिका ने कहा कि अब वह खुद आगे आकर कहते हैं कि अरे तुम्हारा इवेंट है या ट्रेलर लॉन्च तो तुम हमारी ड्रेस क्यों नहीं पहनती।  बाद में जैसे-जैसे हंसिका के करियर को उड़ान मिली तो वह डिजाइनर्स खुद उनके पास आने लगे। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे पता था कि वो वापस आएंगे। मैं बहुत मेहनत करूंगी। 

4 of 5
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस आगे कहती हैं, जब वही लोग वापस आए तो मैंने कहा, 'अब आप मुझे स्टाइल करना चाहते हैं, मुझे ड्रेस देना चाहते हैं, सही है'। कुछ शब्द मुझे डिस्क्राइब नहीं करते हैं। मैं हमेशा कहती हूं कि मैं एक इंडियन एक्ट्रेस हूं। मैं हिंदी सिनेमा में काम करती हूं। अब वह लाइनें धुंधली हो रही हैं, अब मुझे एक्टिंग करते हुए काफी समय हो गया है और मुझे हमेशा कहा जाता है कि मैं इंडियन एक्ट्रेस हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हंसिका ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 'सिंघम 2' (तमिल), 'बोगन', 'आंबाला', 'अरनमनै' जैसी साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हंसिका ने पिछले साल दिसंबर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें