हंसिका मोटवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
पिता ने हंसिका की मां को बहुत समझाया
हंसिका मोटवानी के पिता प्रदीप मोटवानी शुरू से हंसिका के एक्टिंग क्षेत्र में आने के खिलाफ थे। लेकिन उनकी मां ने उन्हें यह कर राजी कर लिया कि चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ही तो काम कर रही है, उसे कहां हीरोइन बनाना है। लेकिन हंसिका के पास जैसे जैसे काम आता गया, कहते हैं कि उनकी मां महत्वाकांक्षी होती गई और उन्होंने तय कर लिया कि बेटी को हीरोइन बनाकर ही रहेंगी। उनको बेटी को हीरोइन बनाने की इतनी जल्दी थी कि उन्होंने इतना भी इन्तजार करना ठीक नहीं समझा कि कम से कम बेटी की उम्र तो हो जाए हीरोइन बनने की। पिता इसके बहुत खिलाफ थे लेकिन उनकी पत्नी ने उनकी न मानी तो न मानी।