फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansal Mehta: 'वह बहुत ही मेहनती और टैलेंटेड हैं', हंसल मेहता ने साझा किया करीना कपूर के साथ काम करने का अनुभव

Mon, 10 Jul 2023 10:16 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हंसल और करीना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक हंसल  मेहता अपनी वेब सीरीज ‘स्कूप’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। दर्शकों को भी यह वेब सीरीज काफी पसंद आई थी और फैंस ने भी इस सीरीज को अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। अब हंसल एक बार अपने आगामी प्रोजेक्ट से साथ दर्शकों के समक्ष आ खड़े हुए है। इस फिल्म में वह करीना कपूर के साथ काम करने वाले हैं। अब निर्देशक ने करीना के साथ काम करने का अपना अनुभव बताया है।

विज्ञापन

2 of 5
हंसल मेहता - फोटो : social media

वेब सीरीज ‘स्कूप’ की सफलता के बाद फिल्म निर्माता हंसल मेहता वर्तमान में करीना कपूर के साथ एक अनटाइटल्ड थ्रिलर फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें अभिनेत्री एक जासूस की भूमिका निभाते नजर आएंगी। यह फिल्म को मुख्य रूप से लंदन में शूट किया गया है। इस फिल्म को एक नॉयर ड्रामा कहा जा रहा है।

Monday Flashback: जब 'शोले' के सेट पर धर्मेंद्र ने की थी चोरी, मामला खुलने के बाद ऐसी हो गई थी वीरू की हालत

विज्ञापन

3 of 5
हंसल मेहता - फोटो : social media

हाल ही में, एक साक्षात्कार में, मेहता ने अपनी फिल्म की मुख्य स्टार करीना के बारे में खुलकर बात की और कहा कि उनके साथ काम करना बेहद खुशी की बात है। निर्देशक ने उन्हें एक अच्छा कलाकार बताते हुए कहा कि फिल्म में हर कोई करीना का नया रूप देखेगा।  उन्होंने आगे कहा कि बेबो के साथ उनका व्यवहार वैसा ही है जैसा वह राजकुमार राव, मोहम्मद जीशान अय्यूब और करिश्मा तन्ना के साथ साझा करते हैं।

Zohra Sehgal: पहली महिला पायलट बनना चाहती थीं जोहरा सेहगल, ऐसे रखा फिल्मी दुनिया में कदम

4 of 5
हंसल मेहता - फोटो : social media

अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर हंसल ने कहा, ‘मैं एक संगीतमय और रोमांटिक फिल्म बनाना चाहता हूं। समस्या यह है कि बताने के लिए बहुत सारी कहानियां हैं, तलाशने के लिए बहुत सारी शैलियां हैं। मुझे लगता रहता है कि इन सब के लिए हमारे पास समय बहुत कम है।’

Shakti Arora:  'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर दिखा बड़ा अजगर, शक्ति अरोड़ा ने शेयर किया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हंसल मेहता - फोटो : social media

अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए हंसल ने कहा, ‘मेरे लिए फिल्म निर्माण एक यात्रा है। मुझे वह यात्रा ढूंढनी है, जो मुझे उत्साहित करता हो। यह कुछ भी हो सकता है, एक कॉमेडी या एक प्रेम कहानी।  मैं अलग-अलग चीजों को देखता रहता हूं और यदि कोई चीज मुझे उत्साहित करती है तो मैं उसे कर लेता हूं।’ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें