फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के खिलाफ बोला तो इस बड़े डायरेक्टर को किया गया परेशान, उठाना पड़ा ये कदम

Sun, 07 Oct 2018 04:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hansal Mehta
डायरेक्टर विकास बहल पर उनके प्रोड्क्शन हाउस की एक महिला क्रू मेंबर ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि साल 2015 में विकास बहल ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। इस मामले में कंगना रनौत ने भी पीड़ित महिला का समर्थन किया है और कहा कि उन्हें भी कुछ ऐसा ही सामना करना पड़ा था। कंगना के बाद अब एक बड़े डायरेक्टर ने विकास बहल के खिलाफ आरोप लगाने वाली महिला का साथ दिया था लेकिन इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
Hansal Mehta
डायरेक्टर हंसल मेहता ने ट्विटर पर डायरेक्टर विकास बहल पर सेक्शुअल हैरासमेंट का आरोप लगाने वाली महिला का समर्थन किया। इसके बाद उन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया जाने लगा। सोशल मीडिया पर हंसल मेहता को इस कदर परेशान किया गया कि उन्होंने ट्विटर छोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 5
Vikas Bahl
हंसल मेहता ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा, 'मैंने किसी बात पर अपने विचार लिखे और उसके कारण मुझे ट्रोल किया जाने लगा। इस प्लेटफॉर्म पर लोग नेगेटिविटी फैलाते हैं। मैं अभी भी अपने विचार रखता रहूंगा लेकिन यहां नहीं।' 
 

4 of 5
Hansal Mehta
इससे पहले विकास बहल के आरोपों पर हंसल मेहता ने ट्वीट किया था कि 'क्या इस घटिया आदमी के खिलाफ कोई कुछ करेगा? पीड़िता ने कहा है कि 'क्वीन' के डायरेक्टर विकास बहल ने मेरे ऊपर यौन हमला किया और फैंटम फिल्म्स ने कुछ भी नहीं किया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास बहल
माना जा रहा है कि विकास बहल की वजह से ही प्रोडक्शन कंपनी फैंटम फिल्म्स बंद करने का फैसला किया गया। महिला ने 3 साल पहले विकास बहल पर आरोप लगाए थे लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। इस मामले में अनुराग कश्यप और विकास बहल के बीच बातचीत भी बंद हो गई थी। फैंटम फिल्म्स को चार लोगों अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंटेना ने मिलकर शुरू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें