फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey-Sheetal Thakur haldi: विक्रांत मैसी की 'कुर्ता फाड़ हल्दी', तस्वीरों में फूलों से होली खेलते आए नजर

Sun, 20 Feb 2022 07:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विक्रांत शीतल की हल्दी - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्रांत मैसी ने आखिरकार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी कर ली है। दूल्हा बने एक्टर अपनी शादी के दिन बहुत हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने ऑफ-व्हाइट रंग की शेरवानी और पेस्टल रंग की पगड़ी पहनी थी। उनकी दुल्हनिया शीतल ने लाल रंग का शादी का जोड़ा पहना था। विक्रांत ने सोशल मीडिया पर पहले अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट की उसके बाद हल्दी सेरेमनी की फोटो डाली। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विक्रांत शीतल की हल्दी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस जोड़े ने 2019 में बहुत ही करीबी लोगों की उपस्थिति में रोका सेरेमनी की थी। जिसके बाद पिछले साल दोनों ने सगाई भी कर ली थी। इन तस्वीरों से पहले विक्रांत और शीतल की हल्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया था। वीडियो में दोनों ठुमके लगाते दिख रहे थे। इस वीडियो को फैंस ने भी काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन

3 of 4
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में विक्रांत के दोस्तों में से कुछ ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर बधाई दी। जिनमें कृति खरबंदा, तापसी पन्नू, मौनी रॉय, सोनाक्षी सिन्हा, गौहर खान, बॉबी देओल, आहना कुमरा, ईशा गुप्ता, अनूप सोनी शामिल हैं। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर 7 साल से एक साथ हैं। 2015 में उन्होंने डेटिंग शुरू की थी।
विज्ञापन

4 of 4
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रांत और शीतल ने अपनी शादी को भी काफी प्राइवेट रखा था. विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने एकता कपूर की ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के सीजन 1 में भी साथ काम किया है। तब से लेकर अब तक दोनों सोशल मीडिया पर एकसाथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें