फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haddi: नवाजुद्दीन की नई फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज, अभिनेता का लुक देख उड़ जाएंगे होश

Tue, 23 Aug 2022 03:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय फिल्मों के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। वह जल्द ही फिल्म 'हड्डी' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन स्टारर फिल्म 'हड्डी' का  मोशन पोस्टर जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। जारी किए गए मोशन पोस्टर में नवाजुद्दीन एकदम अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। मोशन पोस्टर सामने आते ही इसमें दिख रहे नवाज के लुक की चर्चा शुरू हो गई है।  
विज्ञापन

2 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक रोमांचक कहानी के साथ स्क्रीन पर लौटने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। मेकर्स और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी आगामी फिल्म 'हड्डी' का पहला मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। बता दें यह फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होने वाली और इस फिल्म से नवाज का फर्स्ट लुक भी आउट हो गया है। जारी किए गए इस पोस्टर में नवाजुद्दीन बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका ऐसा अवतार आजतक किसी ने नहीं देखा होगा। अभिनेता को इस नए अवतार में पहचान पाना भी लगभग नामुमकिन है।
विज्ञापन

3 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मेकर्स और नवाजुद्दीन ने ट्विटर हैंडल पर इस पोस्टर को जारी करते हुए लिखा, 'क्राइम का ऐसा रूप आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। रिवेंज ड्रामा हड्डी के लिए शूटिंग करनी शुरू कर दी है। हड्डी 2023 में रिलीज होगी।' जारी किए गए पोस्टर में नवाजुद्दीन किसी लड़की की तरह कपड़े पहने और हैवी मेकअप में नजर आ रहे हैं। नवाजुद्दीन ने पोस्टर में ग्रे कलर का गाउन पहने एक बड़ी सी कुर्सी पर बैठे हैं। बैकग्राउंड में हॉरर सा म्यूजिक चल रहा है, जो नवाज के लुक को और खौफनाक बना रहा है। नवाज का लुक देख फैंस इस रीवेंज ड्रामा को लेकर काफी उत्साहित हो गए हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नेटवर्थ - फोटो : instagram/nawazuddinsiddique
अक्षत अजय शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक ड्रैग क्वीन का किरदार निभा रहे हैं। ड्रैग क्वीन एक तरह से पुरुष होते हैं जो हैवी मेकअप और बोल्ड ड्रेसेज पहन महिलाओं की तरह बर्ताव करते हैं। यह फिल्म अगले साल 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें