फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर साझा करते ही भारती सिंह को लोगों ने किया ट्रोल, पति हर्ष ने यूं दिया करारा जवाब

Tue, 01 Dec 2020 05:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम
ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था। हालांकि उन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। ड्रग्स मामले के बाद हर्ष लिंबाचिया ने हाल ही में पत्नी भारती के साथ पहली बार सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की। जिसकी वजह से उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल किया, हालांकि उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंडियाज बेस्ट डांसर
हर्ष लिंबाचिया ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और पत्नी भारती सिंह की तस्वीरें साझा की है। इस तस्वीरों में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया रोमाटिंक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरो के साथ हर्ष लिंबाचिया ने पत्नी भारती के लिए रोमांटिक पोस्ट भी लिखा है। जिसके बाद उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल किया। 
विज्ञापन

3 of 5
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया
हर्ष लिंबाचिया ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जब हम साथ होते हैं तो कुछ और मायने नहीं रखता है।' इन तस्वीरों पर कई सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किए और भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को ट्रोल करने की कोशिश की। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके ड्रग्स के मामले को कमेंट के जरिए उछाले की कोशिश की, जिनको हर्ष लिंबाचिया ने बेबाकी से जवाब दिया। इन ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उनके कमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। 
 

4 of 5
हिरासत में भारती सिंह - फोटो : ani
आपको बता दें कि एनसीबी की ड्रग्स के खिलाफ छापेमारी जारी है। एजेंसी ने शनिवार 21 नवंबर को मुंबई में तीन जगहों पर छापेमार कार्रवाई की थी। जिसमें भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का घर भी शामिल था। भारती के घर से करीब 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद भारती और उनके पति हर्ष को एनसीबी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर्ष लिंबाचिया, एनसीबी - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
पूछताछ के दौरान दोनों ने ड्रग्स के सेवन की बात कुबूल की थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि मामले में हर्ष और भारती दोनों को ही फिलहाल जमानत मिल चुकी है। गौरतलब है कि ये मामला दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उठा था। इस मामले की आंच अब तक कई बॉलीवुड हस्तियों तक पहुंच चुकी है। जिनमें सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन रामपाल जैसे सितारे शामिल हैं।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें