फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 'कबीर सिंह' को पहनाया हेलमेट, लिखा- 'जब खुद बचोगे, तभी..'

Thu, 06 Feb 2020 01:46 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कबीर सिंह का मीम - फोटो : सोशल मीडिया
जून 2019 में रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह आज भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती है। ऐसे में एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है और इस बार वजह गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया है, ये मीम लोगों को हेलमेट के प्रति जागरुक करने के लिए बनाया गया है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और मीम तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Kabir Singh - फोटो : twitter
दरअसल पांच फरवरी की शाम को गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में फिल्म कबीर सिंह का एक सीन है। सीन में बाइक पर शाहिद कपूर नजर आ रहे हैं। हालांकि इस पोस्ट को एडिट करके बाइक पर बैठे शाहिद के सिर पर हेलमेट लगा दिया गया है। साथ ही तस्वीर पर लिखा है- 'बाइक चलाते हुए हमेशा हेलमेट लगाएं।'

विज्ञापन

3 of 5
Kabir Singh - फोटो : twitter
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने इस मीम को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जब खुद बचोगे, तभी प्रीती को बचा पाओगे।' गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस इस मीम में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी को भी टैग किया है। बता दें कि फिल्म कबीर सिंह का ये वो सीन है, जिसमें शाहिद कपूर गुस्से में अपनी बाइक से दूसरे हॉस्टल की ओर प्रीति (कियारा आडवाणी) की मदद करने के लिए जा रहे होते हैं।

4 of 5
Kabir Singh - फोटो : twitter
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की क्रिएटिविटी की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। वैसे याद दिला दें कि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा ये पहला पोस्ट नहीं है जो सुर्खियों में आ गया हो। इससे पहले भी कई बेहतरीन पोस्ट गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए जा चुके हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kabir singh - फोटो : social media
बात कबीर सिंह की करें तो फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी ने किया था। फिल्म कबीर सिंह तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक थी। अर्जुन रेड्डी साल 2017 में रिलीज हुई थी। अर्जुन रेड्डी का निर्देशन भी संदीप रेड्डी ने ही किया था।

पढ़ें: पुराना है सेलेब्स और मैडम तुसाद का नाता, देखें फिल्मी सितारों के वैक्स स्टैच्यू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें