फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म गुंजन सक्सेना के विवाद पर महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने दी प्रतिक्रिया, करण जौहर के लिए कही ये बात

Fri, 04 Sep 2020 11:03 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेखा शर्मा, करण जौहर - फोटो : twitter: @sharmarekha/karanjohar
अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' बीते कुछ समय से विवादों के घेरे में हैं। इस फिल्म पर भारतीय वायुसेना भी अपनी आपत्ति जता चुकी है। वहीं एक बार फिर से राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और सरकार से कहा है कि इस फिल्म के निर्माता करण जौहर से जवाब मांगा जाए। 
विज्ञापन

2 of 5
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल एक बार फिर से केंद्र और भारतीय वायुसेना ने फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' की स्क्रीनिंग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट जाने का फैसला किया। इस बात को लेकर महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए यह भी कहा है कि केंद्र सरकार को भारतीय वायुसेना की पायलट गुंजन सक्सेना से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना चाहिए और करण जौहर से एनओसी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
रेखा शर्मा - फोटो : एएनआई
रेखा शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं पहली हूं जिसने फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी। केंद्र को करण जौहर से इस फिल्म की एनओसी के बारे में भी पूछना चाहिए। यदि उनके पास एनओसी नहीं होगी तो फिर चीजें और भी ज्यादा साफ हो जाएंगी।' फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' को लेकर बीते दिनों रेखा शर्मा ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने गुंजन सक्सेना से सवाल किए थे।

4 of 5
रेखा शर्मा - फोटो : ANI
रेखा शर्मा ने ट्वीट किया था, 'असली गुंजन सक्सेना को सामने आना चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि क्या फिल्म में दिखाया गया लिंग भेदभाव वास्तविक है? सेना की पृष्ठभूमि से होने के कारण मैं कभी भी रक्षा अधिकारियों का गुंडों की तरह व्यवहार करने की कल्पना नहीं कर सकती। अधिकारी हों या न हों, सेना में महिलाओं को हमेशा सम्मान मिलता है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्लाइट ऑफिसर गुंजन सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गुंजन सक्सेना फिल्म कारगिल युद्ध में शामिल होने वाली पहली महिला पायलट पर आधारित है। 1999 की जंग में साहस दिखाने के लिए उन्हें शौर्य वीर पुरस्कार से नवाजा गया था। वायुसेना का कहना है कि सेना में लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता और सभी को बराबर का मौका दिया जाता है। तीनों सेनाओं में वायुसेना ने ही सबसे पहले महिला अधिकारियों को मेडिकल ब्रांच के अलावा अन्य विभाग में भी कमीशन दिया था।

पढ़ें: टेलीविजन पर बुरी तरह पिटी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’, टॉप 3 में भी नहीं मिली जगह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें