विजयेता कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘किकिंग बॉल्स’ की निर्देशक विजयेता कुमार कहती हैं, “यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि मैं राजस्थान से हूं। किकिंग बॉल्स ग्रामीण राजस्थान की इन बहादुर युवा लड़कियों की कहानी है, जो फुटबॉल खेलकर और पढ़ाई के अपने अधिकार के लिए लड़कर जबरन बाल विवाह, गरीबी और जाति उत्पीड़न से बाहर निकलती हैं। यह फिल्म रोजमर्रा के नारीवाद और अविश्वसनीय साहस की खोज के रूप में शुरू हुई।”