फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमनाम सितारे: अखबार में विज्ञापन देखकर सलमान की हीरोइन बनने आईं थीं नवोदिता, बॉलीवुड छोड़ ये काम कर कमा रहीं पैसे

Tue, 11 Jan 2022 04:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'सनम बेवफा' की लीड एक्ट्रेस - फोटो : social media
सलमान खान की फिल्म 'सनम बेवफा' को रिलीज हुए आज 31 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। उस वक्त इसे बनने में करीब 25 लाख रुपये का खर्च आया था। इस फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री चांदनी नजर आईं थीं। आइए जानते हैं इस फिल्म और इसकी लीड अभिनेत्री के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान की अभिनेत्री बनी चांदनी - फोटो : social media
फिल्म की लीड एक्ट्रेस के चुने जाने की कहानी
फिल्म 'सनम बेवफा' की लीड एक्ट्रेस को चुनने के लिए सावन कुमार ने अखबार में एक विज्ञापन दिया था, जिसे नवोदिता शर्मा नाम की एक लड़की ने पढ़ा। इस विज्ञापन में लिखा था, "यदि आप सलमान खान की हीरोइन बनना चाहती हैं, तो अपनी फोटो के साथ-साथ अपना डाटा सावन कुमार के ऑफिस भेजें।" नवोदिता ने अपनी तस्वीरें भेजी और वे चुनी गईं। कुछ इस तरह वे फिल्मों में आईं और चांदनी के नाम से मशहूर हो गईं। 
विज्ञापन

3 of 5
अभिनेत्री का असली नाम है नवोदिता शर्मा - फोटो : social media
असली नाम नहीं है चांदनी 
चांदनी अभिनेत्री का असली नाम नहीं था। इस अभिनेत्री ने बॉलीवुड में एंट्री के लिए अपना नाम बदला था। असल जिंदगी में चांदनी 'नवोदिता शर्मा' के नाम से जानी जाती थीं। अपनी पहली ही फिल्म से बिग स्क्रीन्स पर छा जाने के बाद यह अभिनेत्री बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक गुमनाम नाम बनकर रह गई हैं। 

4 of 5
सनम बेवफा - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
पहली फिल्म सुपरहिट, बाकी रही फ्लॉप
चांदनी की पहली फिल्म 'सनम बेवफा' थिएटर्स में सुपरहिट रही थी। इसके बाद उन्होंने ऋषि कपूर, अनिल कपूर, अक्षय कुमार और अनुपम खेर जैसे सितारों के साथ काम भी किया पर उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हो सकी। हालांकि आठ से दस फिल्मों के बाद वह इंडस्ट्री से गायब ही हो गई थी। आखिरी बार चांदनी को स्क्रीन्स पर 1996 में देखा गया था जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चांदनी अपनी फैमली के साथ - फोटो : social media
भारत का नाम कर रहीं रोशन 
सूत्रो के अनुसार बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से कोसों दूर चांदनी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं। वह एक डांस टीचर हैं और ऑरलेंडो में एक डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं। इसके साथ-साथ ही वह इंटरनेशनल लेवल पर कई डांस शोज भी कर चुकी हैं।

नॉन फिल्मी बैकग्राउंड का चुना पति
चांदनी ने सतीश शर्मा नाम के व्यक्ति से शादी की है, जिनका बॉलीवुड से कोई वास्ता नहीं था। वह ऑरलेंडो में अपने पति और दो बेटियों के साथ रहती हैं। उनकी बेटियों का नाम करीना और करिश्मा है। कुछ साल पहले उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। चांदनी को डांस का बचपन से ही बहुत शौक था और इस शौक को वो अब पूरा भी कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें