फिल्मी जगत में कई ऐसी फिल्में बनती हैं जो किसी ना किसी वजह से बनने के बाद या बनते समय ही ठंडे बस्ते में चली जाती हैं। किसी की शूटिंग पूरी नहीं हुई होती, तो किसी के कलाकार बीच में फिल्म छोड़ जाते हैं। ऐसी ही एक फिल्म है लिबास, जिसे जाने माने लेखक गुलजार ने साल 1988 में निर्देशित किया। तभी से यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। पर अब खबर आ रही है कि इसी साल यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज की जा सकती है।