फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'dy Spl: चोरी के आरोप से लेकर अंडरवर्ल्ड की धमकी तक जाने गुलशन कुमार से जुड़ी 5 दिलचस्प बातें

Sat, 05 May 2018 11:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
gulshan kumar
5 मई यानि आज गुलशन कुमार का बर्थडे है। अगर आज गुलशन कुमार हमारे बीच होते तो 62 साल के होते। एक छोटी सी म्यूजिक कैसेट कंपनी से बिजनेस की शुरुआत करने वाले गुलशन कुमार ने म्यूजिक की दुनिया में तहलका मचा दिया था, लेकिन दिल्ली के एक छोटे से इलाके से मुंबई पर राज करने वाले गुलशन कुमार की सफलता कई लोगों को रास नहीं आईं और 12 अगस्त 1997 को उनकी हत्या कर दी गई। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।
विज्ञापन

2 of 7
gulshan kumar
बचपन में गुलशन कुमार जूस की दुकान पर अपने पिता का हाथ बंटाते थे और यहीं से उनका बिजनेस में इंट्रेस्ट हो गया और इस कमाई से उन्होंने कई अच्छे काम किए। गुलशन कुमार ने अपने धन का एक हिस्सा समाज सेवा के लिए दान करके एक मिसाल कायम की। उन्होंने वैष्णो देवी में एक भंडारे की स्थापना की जो आज भी तीर्थयात्रियों के लिए नि: शुल्क भोजन उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन

3 of 7
gulshan kumar
सफलता के दौर में गुलशन कुमार पर चोरी का आरोप लगाया गया था। रेडिफ के अनुसार, उन्होंने लोकप्रिय साउंडट्रैक की कम लागत वाली प्रतियां बेचीं लेकिन जब इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आरोपों से इनकार कर दिया। कहा जाता है उस दौर में जब एक कैसेट 25 से 30 रुपये में बिका करते थे, गुलशन कुमार अपने कैसेट को 15 से 17 रुपये में बेचते थे।

4 of 7
gulshan kumar
महज 10 साल में ही गुलशन कुमार ने टी सीरिज के बिजनस को 350 मिलियन तक पहुंचाया था। गुलशन कुमार ने सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल, कुमार सानू जैसे कई सिंगर्स को लॉन्च भी किया। उन्होंने अपने भाई कृष्णन कुमार दुआ को भी बॉलीवुड में लॉन्च किया लेकिन वह सफल न हो सके।
विज्ञापन

5 of 7
गुलशन कुमार
साल 1992 में गुलशन कुमार भारत के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स बन गए थे। एक बार जब अबु सलेम ने गुलशन कुमार से हर महीने 5 लाख रुपए देने के लिए कहा तो गुलशन कुमार ने इनकार करते हुए कहा कि इतने रुपए देकर वो वैष्णो देवी में भंडारा कराएंगे। इसके बाद से ही वह अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आ गए।
विज्ञापन

6 of 7
gulshan kumar
अनुराधा पौडवाल को गुलशन कुमार की पसंदीदा गायिका कहा जाता है। हर जगह और हर मामले में गुलशन कुमार अनुराधा पौडवाल को सपोर्ट करने लगे थे जिससे इंडस्ट्री में ऐसी खबरों ने आग पकड़ी कि गुलशन कुमार और अनुराधा के बीच कुछ पक रहा है। हालांकि इस पर किसी ने भी खुलकर कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bhushan kumar - फोटो : SELF
गुलशन कुमार के निधन के बाद उनके बेटे भूषण कुमार ने सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ज़िम्मेदारी संभाल ली। उनकी बेटी, तुलसी कुमार भी एक जानी-मानी सिंगर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें