फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब प्लेन में गुलशन ग्रोवर को देख डर गई थी एयर होस्टेस, बगल में बैठने से कर दिया था मना

Tue, 30 Nov 2021 04:54 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुलशन ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
 
मशहूर अभिनेता और बॉलीवुड के 'बैडमैन' गुलशन ग्रोवर ने अपने एक इंटरव्यू में नया खुलासा किया है। उन्होंने उस वक्त को याद किया जब एक बार फ्लाइट में एयर होस्टेस ने उनके बगल में बैठने से मना कर दिया था। गुलशन ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने आखिरी मिनट में फ्लाइट का टिकट बुक किया था और उनको प्लेन में अंतिम सीट मिली थी। उन्होंने कहा कि टेकऑफ में देरी हुई, क्योंकि फ्लाइट अटेंडेंट उनके बगल में बैठने से 'डर' रही थी।

 
विज्ञापन

2 of 5
गुलशन ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
गुलशन ग्रोवर ने कहा कि उनकी ऑनस्क्रीन छवि ऐसी थी कि रियल लाइफ में भी महिलाएं उनसे अकेले मिलने पर संदेह करती थीं। दरअसल, गुलशन ग्रोवर ने फिल्मों में अपनी खलनायक वाली भूमिकाओं से सिल्वर स्क्रीन पर खासा पहचान बनाई। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में विलेन का ऐसा किरदार निभाया जो दर्शकों के जेहन में बस गया। अपनी खास तरह की हंसी, वीलेन की भूमिकाओं और डायलॉग डिलिवरी के स्टाइल की वजह से उन्हें इंडस्ट्री का 'बैडमैन' कहा जाने लगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
गुलशन ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
अपने साक्षात्कार में गुलशन ग्रोवर ने बताया कि उन्हें आखिरी सीट एयर होस्टेस के साथ साझा करनी थी। सीट में उनके साथ उसे भी बैठना था। यह सीट एक बेंच की तरह थी। एयर होस्टेस सीट की तरफ को आई और अचानक रुक गई। उसने मुझे देखा और वापस चली गई। गुलशन ग्रोवर ने कहा कि मैं उन्हें बाहर हंसते हुए सुन सकता था। जहां मेरे बारे में कुछ बातचीत चल रही थी।
 

4 of 5
गुलशन ग्रोवर - फोटो : File Photo
गुलशन ग्रोवर ने कहा कि यह सुनकर वह चिल्लाये। 'क्या हो रहा है? हम हम क्यों नहीं जा रहे हैं?' उन्होंने बताया कि हमारी एक एयर होस्टेस है जो उड़ान नहीं भरना चाहती। वह आपके बगल में बैठना नहीं चाहती हैं।' गुलशन ग्रोवर ने कहा कि वह एयर होस्टेस मुझसे डर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुलशन ग्रोवर - फोटो : SELF
इंडस्ट्री के खलनायक गुलशन ग्रोवर को हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में देखा गया था। इसके अलावा, वह वेब सीरीज योर ऑनर 2 में जिमी शेरगिल के साथ दिखेंगे। गौरतलब है कि गुलशन ग्रोवर ने हम पांच,सोनी महिवाल, दूध का कर्ज, इज्जत, सौदागर,कुर्बान, राम लखन, इंसाफ कौन करेगा,अवतार, क्रिमनल ,मोहरा, दिलवाले, हिंदुस्तान की कसम, हेराफेरी, इंटरनेशनल खिलाडी, लज्जा, एक खिलाडी एक हसीना, दिल मांगे मोर, कर्ज, गंगा देवी, एजेंट विनोद, बिन बुलाये बाराती, यारियां और सूर्यवंशी जैसी फिलों में भूमिकाएं निभाई हैं। 400 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय करने वाले गुलनश ग्रोवर का बचपन बेहद गरीबी में बिता और उनको फिल्मों में आने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें