गुलशन देवैया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कैरिकेचर कलाकार प्रसाद भट गुलशन देवैया के बहुत बड़े प्रशंशक हैं। उन्होंने गुलशन देवैया की फिल्मों और सीरीज 'कमांडो 3', 'दहाड़', 'गोलियां की रासलीला रामलीला', 'मर्द को दर्द नहीं होता', 'घोस्ट स्टोरीज', 'दुरंगा', 'बधाई दो', 'हंटर', 'डेथ इन द गंज' और 'दैट गर्ल इन येलो बूट्स' के किरदारों के कैरीकेचर बनाए हैं। प्रसाद भट बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और गुलशन देवैया को उनके किरदारों की ये तस्वीरें भेंट की तो अभिनेता ने उन तस्वीरों को लेने से मना कर दिया।