फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह की 'गली ब्वॉय' की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन का कलेक्शन रहा इतने करोड़

Fri, 15 Feb 2019 02:14 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
gully boy - फोटो : file photo
फिल्म सिंबा के बाद रणवीर सिंह अपनी फिल्म गली ब्वॉय को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का प्रमोशन करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई गली ब्वॉय को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं जिसके बाद अब निगाहें इसके कलेक्शन पर टिकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Gully Boy - फोटो : social media
वैलेंटाइन डे पर छुट्टी नहीं होती लेकिन ऐसा लगता है युवाओं ने अपने प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए फिल्म देखना बेहतर समझा। पहले दिन का कलेक्शन उम्मीद से कहीं ज्यादा रहा। अंदाजा लगाया गया था कि ये फिल्म 12-15 करोड़ रुपये कमा सकती है लेकिन पहले दिन इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।
विज्ञापन

3 of 5
gully boy - फोटो : tw
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि गली ब्वॉय की शानदार शुरुआत, ऑफिशियल छुट्टी नहीं होने के बावजूद अच्छी कमाई। खासकर मेट्रो सिटी में ये रॉकिंग रहा। फिल्म ने पहले दिन गुरुवार को 18.70 करोड़ का कलके्शन किया। फिल्म कुल 3350 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।

 

4 of 5
gully boy - फोटो : twitter
गली ब्वॉय की कहानी मुंबई की मलिन बस्तियों में रहने वाले एक साधारण मुस्लिम परिवार के लड़के की कहानी है,जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिसका सपना एक रैपर बनने का है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनका किरदार भी एक मुस्लिम लड़की का है। वहीं कल्की केकलां की भी अहम भूमिका है जबकि इसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gully Boy - फोटो : social media
गली ब्वॉय के लिए एक बुरी खबर आई है कि रिलीज के एक दिन बाद ही ये ऑनलाइन वेबसाइट पर लीक कर दी गई। जाहिर है ऐसे में फिल्म के कलेक्शन पर असर दिख सकता है। रिलीज से पहले 'गली ब्वॉय' को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया है। जहां उसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें