फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कविता: सिद्धांत चतुर्वेदी ने लिखा, जाती है हर गांव, जाती होगी हर शहर, रेत पर लेटी है यह धूप

Sun, 03 May 2020 12:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : Social Media
साल 2019 में फिल्म 'गली बॉय' से एमसी शेर के किरदार से चर्चा में आने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिल्म में उनका किरदार भले ही सह अभिनेता का था लेकिन दिलकश अदाकारी ने उन्हें आगे की पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
siddhant chaturvedi - फोटो : social media
एक कमाल के अभिनेता होने के साथ ही उन्हें लेखन और शेरो-शायरी का भी शौक है। सोशल मीडिया पर अक्सर वह अपनी पंक्तियों से यूजर्स का ध्यान बटोरते हैं। लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने एक छोटी सी कविता 'धूप' साझा की है, जिसे खूबसूरत दृश्यों से सजाया गया है। इस कविता के बोल और आवाज खुद सिद्धांत की है।
विज्ञापन

3 of 5
siddhant chaturvedi, ranveer singh - फोटो : social media
इस टीजर के माध्यम से साझा की कविता में सिद्धांत कहते हैं, 'खालीपन में सोचा मैं क्या करूं, फिर सोचा क्यों न धूप ही सेंक लूं। सफेद सी लगती है ये धूप, अकेली गिरती पड़ती सड़कों पे...ये धूप। बुलाती हर पहर, चाहे जैसे हो हर दोपहर। जाती है हर गांव जाती होगी हर शहर, रेत पर लेटी है यह धूप। अकेली डूबती उभरती लहरों पर...ये धूप।' इस वीडियो में एनिमेशन के सहारे ब्लैक एंड वाइट दृश्य दिखाए गए हैं जिसको कैप्शन दिया गया है, 'धूप आशा की एक खोज।' इस वीडियो पर दूसरे कलाकारों ने भी प्रतिक्रिया दी है।
 

4 of 5
Mulgi Shravari, Siddhant Chaturvedi - फोटो : amar ujala mumbai
सिद्धांत चतुर्वेदी सोशल मीडिया पर कविता के अलावा अपनी सिंगिग और पेटिंग से जुड़ी वीडियोज भी अक्सर साझा करते हैं। इन सभी पोस्ट में उन्हें यूजर्स से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल होती है। वहीं आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह यशराज बैनर के तले बन रही फिल्म 'बंटी और बबली 2' में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Siddhant Chaturvedi - फोटो : instagram
गौरतलब है कि पहली ही फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए सिद्धांत ने फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया था। वहीं प्राइम वीडियो की वेब सीरिज 'इनसाइड एज' में प्रशांत कनौजिया के उनके किरदार ने भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें