डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' से लाखों दिलों को जीतने वाले एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की गिनती अब शानदार कलाकार के तौर पर होने लगी है। उन्होंने फिल्म 'गली ब्वॉय' में एमसी शेर के किरदार में कईयों के दिलों को जीता है। इस बीच सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
2 of 5
Siddhant Chaturvedi
- फोटो : instagram
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा है कि वह हमेशा लोगों का प्यार पाना चाहते थे, लेकिन उन्हें कभी किसी ने प्यार नहीं किया। साथ ही सिद्धांत ने बताया कि उन्होंने 65 साल के एक बुजुर्ग के साथ बहुत बार डिनर किया जो उनका पीछा करता था।
विज्ञापन
3 of 5
siddhant chaturvedi
- फोटो : social media
सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा, '65 साल का बुजुर्ग काफी समय तक मेरा पीछा करता रहा, वो मुझे गिफ्ट तक भेजता था। मैं उसके घर डिनर पर जाता था, लेकिन ये सब मैंने ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलने दिया और मैंने उससे कॉन्टेक्ट खत्म कर लिया।' सिद्धांत चतुर्वेदी ये बात अनाइता श्रॉफ अदजानिया के चैट शो में बोली है।
4 of 5
gully boy
- फोटो : social media
इसके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि,'मैैं अपना सोशल मीडिया खुद हैंडल करता हूं। मेरे पास कोई सोशल मीडिया टीम नहीं है। इसके बाद उन्होंने आगे कहा है कि,'मैं हमेशा से ऐसी जगह चाहता था जहां मुझे खुशी, शांति, प्यार और सब कुछ मिले, लेकिन ज्यादा लोग मुझे जानते ही नहीं थे।
आपको बता दें कि 'गली ब्वॉय' के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी ने 'इनसाइड एज' वेब सीरीज में काम किया है। इस फिल्म में उनके साथ विवेक ओबेरॉय और ऋचा चड्ढा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा वह 'लाइफ सही है' जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है। इस दोनों सीरीज को दर्शकों के अच्छा-खासा रिस्पॉन्स भी मिला है।