साल 2020 की विदाई ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो ने एक बहुप्रचारित फिल्म ‘कुली नंबर वन’ से की। फिल्म अधिकतर लोगों को पसंद नहीं आई। ओटीटी ने दावा किया कि ये फिल्म क्रिसमस पर रिलीज हुई उनकी सबसे कामयाब फिल्म रही है, लेकिन अमेजन प्राइम वीडियो पर पिछले साल जो फिल्में सबसे ज्यादा देखी गईं, वे हैं अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ और विद्या बालन की फिल्म ‘शकुंतला देवी’।