फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली की ये लड़की बिना मुंबई जाए बन गई आयुष्मान की हीरोइन, देखिए कैसे मिला मौका

Sat, 13 Jun 2020 10:19 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना के साथ पूर्णिमा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और युवा अभिनेता आयुष्मान खुराना की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गुलाबो सिताबो' के निर्देशक शूजित सरकार ने अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए बताया है कि उन्हें शूटिंग करने की दृष्टि से लखनऊ बहुत भाया है। उनका तो यहां तक कहना है कि अगर उन्हें अपनी अगली फिल्म 'सरदार उधम सिंह' की शूटिंग करने की सहूलियत अगर लखनऊ में ही मिलती है तो वह इसकी भी शूटिंग वहीं करते। उन्होंने एक बात और मुख्य तौर पर कही है कि फिल्म के मुख्य कलाकारों के अलावा उन्होंने जितने भी कलाकारों को इस फिल्म में जगह दी है वह उन्होंने लखनऊ या उसके आसपास के इलाकों से ही उठाए हैं ताकि वह अपने परिवेश को अच्छे से समझ सकते हैं। फिल्म में आयुष्मान की प्रेमिका फौजिया का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पूर्णिमा शर्मा भी इसी की देन हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पूर्णिमा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्णिमा शर्मा का फिल्मी दुनिया से कोई लेना-देना नहीं रहा है। वह एक मध्यमवर्गीय परिवार की लड़की हैं जो हमेशा फिल्मों में जाने के सपने देखती थीं। अपनी पढ़ाई के साथ साथ वह हमेशा थिएटर से भी जुड़ी रहीं और इसी चक्कर में उन्होंने लखनऊ की भारतेंदु नाट्य अकादमी में भी दाखिला ले लिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
गुलाबो सिताबो - फोटो : सोशल मीडिया
जब 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग लखनऊ पहुंची तो फिल्म में शूजित सरकार के दिमाग में स्थानीय कलाकारों को लेने का विचार आया और उन्होंने इसी अकादमी में कलाकारों का ऑडिशन शुरू किया। आयुष्मान खुराना की प्रेमिका का किरदार निभाने के लिए लगभग 100 कलाकारों का ऑडिशन लिया गया था जिसमें से पूर्णिमा शर्मा अव्वल आईं और उन्हें इस किरदार के लिए चुना गया।

4 of 5
पूर्णिमा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्णिमा शर्मा बरेली की रहने वाली हैं और पढ़ाई और थिएटर के साथ में वह इस फिल्म की शूटिंग भी करती रही थीं। अब जब यह फिल्म रिलीज हो चुकी है तो फिल्म में उनके निभाए किरदार की खूब सराहना हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूर्णिमा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
एक तो फिल्म की पृष्ठभूमि भी लखनऊ है और पूर्णिमा भी लंबे समय से लखनऊ में रहते हुए वहां का लहजा अच्छी तरह से जानती हैं। इसलिए, एक तेजतर्रार मुस्लिम लड़की का किरदार उन्होंने इस फिल्म में बखूबी निभाया है। फिल्म में पूर्णिमा ने एक संवाद बोला है 'हमें नहीं पता था इतने गरीब हैं आप'। यह जमाना सोशल मीडिया का है इसलिए इस संवाद पर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बन रहे हैं।

सोनाली बेंद्रे ने साझा की करियर के शुरुआती दिनों की तस्वीर, बोलीं- 'वो दिन थे जब...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें