फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल पुराना स्विमसूट पहनते ही इंस्टाग्राम पर छाईं ये एक्ट्रेस, Bjp प्रत्याशी से हार चुकी हैं चुनाव

Mon, 07 Oct 2019 07:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Gul Panag - फोटो : instagram
16 साल पहले गुल पनाग (Gul Panag) ने सिनेमाजगत में अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों में आने से पहले गुल मॉडलिंग में हाथ आजमा चुकी हैं। यहां तक कि साल 1999 में मिस यूनिवर्स के लिए भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था। वहीं अब गुल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है जो खूब चर्चा में है। इस तस्वीर में गुल स्विमसूट में नजर आ रही हैं। खास बात है कि यह वही स्विमसूट है जिसे गुल ने 20 साल पहले पहना था। 
विज्ञापन

2 of 5
Gul Panag - फोटो : instagram
गुल पनाग की स्विमसूट की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यूजर्स गुल की फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। गुल पनाग ने मालदीव में यह स्विमसूट 1999 में पहना था इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया। गुल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में गुल स्विमसूट पहनी नजर आ रही हैं। गुल ने स्विमसूट की 20 साल पहले और अभी की तस्वीर साझा की और दोनों तस्वीरों के ऊपर तस्वीर खीचें जाना का साल भी लिखा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
gul panag - फोटो : file photo
गुल ने लिखा- 'तब और अब। मालदीव में 20 साल बाद आई। मेरा स्विमसूट काफी स्ट्रांग है।' दरअसल, गुल पनाग इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। गुल पनाग के इस पोस्ट के बाद यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'बिल्कुल वैसे की वैसी ही हैं आप मैम। हम लोगों के लिए प्रेरणा हैं।' अन्य यूजर ने लिखा- '20 साल हो गए..और स्विमसूट अभी भी आ गया। शानदार।' तीसरे यूजर ने लिखा- 'आप हम लोगों के लिए प्रेरणा हैं। आप जैसी हैं वैसे ही रहिएगा।'



 

4 of 5
Gul Panag The Family Man - फोटो : instagram
आपको बता दें, गुल पनाग चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। गुल ने साल 2003 में 'धूप' फिल्म से डेब्यू किया। इसके बाद 'जुर्म', 'डोर', 'समर 2007', 'हैलो', 'अनुभव', 'हैलो डॉर्लिंग', 'टर्निंग 30' , 'अब तक छप्पन' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म में नजर आईं। गुल ने फिल्मों के अलावा टेलीविजन में भी अपना हाथ आजमाया। टीवी की बात करें तो 'कश्मीर', 'खूबसूरत' शामिल है। इसके अलावा कुछ रियलिटी शो भी होस्ट कर चुकी हैं। इसमें 'किसमें कितना है दम', 'मुसाफिर हूं यारों' शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gul panag - फोटो : amar ujala
गुल हाल ही में रिलीज वेबसीरीज 'द फैमिली मैन' में नजर आईं। गुल पनाग राजनीति से भी दूर नहीं रहीं। गुल ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट से चंडीगढ़ से चुनाव लड़ा था। हालांकि भाजपा के टिकट से चुनाव मैदान में उतरीं किरण खेर से वह हार गई थीं। 

यह भी पढ़ें- पांचवें दिन भी ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' ने बनाया एक और रिकॉर्ड, आंकड़ा 150 करोड़ के पार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें