गुजराती सिनेमा के चर्चित निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता अरविंद जोशी का शुक्रवार सुबह यहां नानावती अस्पताल में निधन हो गया। अरविंद के बेटे शरमन जोशी भी अभिनेता हैं और हिंदी सिनेमा में पिछले दो दशक से सक्रिय हैं। उनके दामाद रोहित रॉय ने टेलीविजन में काफी नाम कमाया है।