फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी के बाद शाहरुख की बेटी को मिला बड़ा ऑफर, गौरी खान ने किया बड़ा खुलासा

Mon, 12 Mar 2018 05:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Gauhar Khan
शाहरुख खान की बेटी सुहाना को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। भले ही वह बॉलीवुड से दूर हो लेकिन स्टार किड होने की वजह से हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं। इसके साथ ही उनका ड्रेसिंग सेन्स काफी सुर्खियों में रहता है। हाल ही में सुहाना की मां और फेमस इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने सुहाना के बारे में ऐसी बात बताई जिससे अब तक हर कोई अंजान है। 
विज्ञापन

2 of 4
Gauri and Suhana
सुहाना को लेकर अक्सर लोग किंग खान से बॉलीवुड डेब्यू के बारे में सवाल पूछते रहते हैं। हालांकि हर बार शाहरुख यह कहकर बात टाल देते हैं वह अभी काफी छोटी हैं। मुंबई में बीती रात 'हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड' फंक्शन में गौरी खान ने सुहाना के फ्यूचर प्लान से जुड़ी ऐसी बात बताई जिससे तहलका जरूर मच सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
suhana khan
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गौरी खान एक इंटरव्यू के दौरान सुहाना के बारे में बात कर रही हैं। गौरी से जब पूछा गया कि वह इस साल पर्सनल हो या फिर प्रोफेशनल किस चीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस पर गौरी ने कहा - 'सुहाना जल्द ही एक मैगजीन के लिए शूट करने वाली हैं। मैं मैगजीन का नाम तो नहीं बता सकती लेकिन इतना जरूर है कि मुझे इसका इंतजार है।'
 
विज्ञापन

4 of 4
suhana khan
सुहाना के फोटोशूट में नजर आना बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू की बातों को और भी हवा दे सकता है। हो सकता है कि यही फोटोशूट उनके करियर में मील का पत्थर साबित हो। बीते कुछ वक्त से सुहाना अपने ड्रेसिंग सेन्स को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी रही हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें