फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: 'अगर मेरा शरीर इजाजत देगा तो मैं काम करूंगी', कैंसर के इलाज के बीच सीरीज करने पर बोलीं हिना खान

Fri, 10 Jan 2025 11:07 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिना खान को अपने थर्ड स्टेज कैंसर का पता चलने के बाद जल्द ही एक साल होने वाला है और अभिनेत्री का कहना है कि 2024 और 2025 के बीच का अंतर यह है कि वह केवल मजबूत हुई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
एक्ट्रेस हिना खान उर्फ 'शेर खान' टीवी, फिल्म में मजबूत किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं।अपनी अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अभिनेत्री असल जिंदगी में भी एक फाइटर हैं। इन दिनों वह कैंसर जैसी बीमारी से जंग लड़ रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री गृह लक्ष्मी सीरीज में भी नजर आने वाली हैं। अब हाल ही में, हिना ने कैंसर की बीमारी के इलाज के बीच काम करने को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan
मजबूती से खड़ी हैं हिना खान
हिना खान को अपने थर्ड स्टेज कैंसर का पता चलने के बाद जल्द ही एक साल होने वाला है और अभिनेत्री का कहना है कि 2024 और 2025 के बीच का अंतर यह है कि वह केवल मजबूत हुई हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं अब भी वही हिना हूं। पुरानी हिना भी साहसी और मजबूत थी और यह हिना भी बहुत मजबूत और साहसी है और सच में अब वह बहुत मजबूत हो गई है।"

Hina Khan: पहली बार कैंसर का पता चलने पर क्या था हिना खान का रिएक्शन? जवाब सुन इमोशनल हुईं मलाइका अरोड़ा    
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan
बीमारी को कॉमन करने का किया पूरा प्रयास
हिना ने आगे कहा,  "मैंने अपनी इस पूरी जर्नी के दौरान काम किया है। मैंने कैंसर की बीमारी को कॉमन करने का पूरा प्रयास किया है। जब से मेरी कीमोथेरेपी शुरू हुई है तब से मैं काम कर रही हूं, शूटिंग कर रही हूं, यात्रा कर रहा हूं और डबिंग पूरी कर चुकी हूं। मैंने अपना रैंप वॉक किया। यही नहीं मैंने इंटरव्यूज तक दिए हैं। अगर मेरा शरीर अनुमति देता है, तो मैं काम करूंगी।”

Hina Khan: नौकरानी नहीं, रानी हूं मैं! ‘गृह लक्ष्मी’ में एक्शन करती नजर आईं हिना, इस ओटीटी पर होगी रिलीज    

4 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
फैंस का किया शुक्रिया अदा
सोशल मीडिया पर फैंस के मिल रहे फैंस के प्यार को लेकर हिना ने कहा, 'मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि लोग इस तरह से प्रतिक्रिया देंगे या अपना प्यार बरसाएंगे। और, सिर्फ प्यार ही नहीं। जिस तरह से लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की। मैं सच में काफी इमोशनल हो गई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
इन सितारों से सजी है सीरीज
बता दें कि "गृह लक्ष्मी" में हिना के अलावा चंकी पांडे, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राहुल देव, हरीश, अभिषेक वर्मा, अंकित भाटिया और कुंज आनंद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सात-एपिसोड की सीरीज रुमान किदवई द्वारा निर्देशित और कौशिक इजारदार द्वारा निर्मित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें