फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही फिल्म से रातोंरात स्टार बनी थी आमिर खान की ये हीरोइन, ऐसा क्या हुआ जो छोड़ना पड़ा बॉलीवुड

Thu, 24 Aug 2017 09:45 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
ग्रेसी सिंह
इस हीरोइन ने बॉलीवुड के कई सुपरस्टार के साथ काम किया। पहली ही फिल्म सुपरहिट रही। लेकिन फिर भी ये हीरोइन जल्द ही बॉलीवुड से गायब हो गई। इस एक्ट्रेस का नाम है ग्रेसी सिंह। ग्रेसी ने आमिर खान की फिल्म 'लगान' से खूब नाम कमाया था।
विज्ञापन

2 of 9
ग्रेसी सिंह
फिल्‍म 'लगान' के सुपरहिट होने के बाद ग्रेसी सिंह टॉप की एक्‍ट्रेस में शुमार हो गई थीं। ग्रेसी सिंह एक ट्रेंड भरतनाट्यम और ओडिसि डांसर हैं। इसीलिए जब फिल्म 'लगान' के लिए उनका स्क्रीन टेस्ट हुआ था तो उन्हें 'होठों पे ऐसी बात' पर डांस करने को कहा गया था।

पढ़ें- अब ऐसा दिखने लगा है शाहरुख-काजोल का 'बेटा', ये काम कर कमा रहा पैसे
विज्ञापन

3 of 9
ग्रेसी सिंह
अपने इस डांस टैलेंट और एक्टिंग की वजह से ग्रेसी को कई फिल्में ऑफर हुईं। उनमें से कई सुपरहिट भी हुईं। लेकिन जल्द ही ग्रेसी ने बॉलीवुड छोड़ दिया। ग्रेसी ने अपने करियर की शुरुआत में एक डांस ग्रुप शुरू किया था। जिसका नाम 'द प्लैनेट' था। 

पढ़ें- सुहाना खान का ये बूट अगर आपके हाथ लग जाए तो हो जाएंगे मालामाल

4 of 9
ग्रेसी सिंह
उन्होंने टीवी के सीरियल 'अमानत' से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'लगान' मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें स्क्रीन अवॉर्ड दिया गया था। 'लगान' के हिट होने के बाद ग्रेसी 'मुन्नाभाई एबीबीएस' और 'संतोषम' में नजर आईं। 
विज्ञापन

5 of 9
ग्रेसी सिंह
ग्रेसी को फिल्म 'कयामत' में सपना का किरदार भी ऑफर किया गया था। लेकिन फिल्‍म में ग्रेसी को रिवीलिंग कपड़े पहनने थे। इस वजह से ग्रेसी ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद ये रोल नेहा धूपिया को मिल गया था।
विज्ञापन

6 of 9
ग्रेसी सिंह
हिंदी के अलावा ग्रेसी ने पंजाबी और मलयाली फिल्मों में भी काम किया। कहा जाता है कि ग्रेसी ने फिल्मों से इसलिए भी दूरी बना ली क्योंकि वो सिर्फ ऐसी फिल्में करना चाहती थीं जो वो अपने पैरेंट्स के साथ बैठकर भी देख सकें।
विज्ञापन

7 of 9
ग्रेसी सिंह
ऐसा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था। लेकिन आज-कल की फिल्मों में हीरोइन का रिवीलिंग ड्रेस पहनना लाजमी है। इसलिए उन्होंने ऐसी कोई भी फिल्म साइन नहीं की। अब ग्रेसी स्टेज शोज करती हैं और वही प्रोजेक्ट साइन करती हैं जिसमें वो सेटिस्फाइड हो पाएं।

8 of 9
ग्रेसी सिंह
ग्रेसी की साल 2003 में आई फिल्म 'गंगाजल' भी हिट गई थी। इसमें उन्होंने अजय देवगन के साथ काम किया था। 1997 में अपना करियर शुरू करने वाली ग्रेसी ने कुल 38 फिल्में की हैं। साल 2004 के बाद वो किसी भी बड़ी फिल्म में नजर नहीं आईं।
विज्ञापन

9 of 9
ग्रेसी सिंह
आजकल ग्रेसी टीवी सीरियल 'संतोषी मां' में लीड रोल प्ले करती नजर आ रही हैं। अब ग्रेसी अध्यात्म में मन लगाती हैं। उनके फेसबुक अकाउंट पर कई ऐसी तस्वीरें हैं जिसमें वो मेडिटेशन करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें