फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही फिल्म से स्टार बन गई थी आमिर खान की ये एक्ट्रेस, अब बिता रही है संन्यासी की जिंदगी

Sun, 21 Jul 2019 11:48 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Gracy Singh - फोटो : Social Media
आमिर खान के साथ फिल्म 'लगान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह 20 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। पहली ही फिल्म सुपरहिट होने के बावजूद ग्रेसी सिंह इंडस्ट्री से गायब हो गईं। फिल्मों में आने से पहले ग्रेसी टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 1997 में जीटीवी पर सीरियल 'अमानत' में ग्रेसी ने डिंकी का किरदार निभाया था। कुछ और सीरियल करने के बाद उन्हें सीधे लगान ऑफर हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 7
ग्रेसी सिंह
डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को फिल्म 'लगान' के लिए क्लासिकल डांस करने वाली एक एक्ट्रेस चाहिए थी जो गांव की लड़की जैसी दिखे। ऑडीशन के लिए जब ग्रेसी सिंह पहुंचीं तो सैकड़ों लड़कियों के बीच उन्हें सेलेक्ट कर लिया गया। इस फिल्म के बाद तो ऐसा लगा कि उनका करियर चल निकला हो।
विज्ञापन

3 of 7
ग्रेसी सिंह
एक इंटरव्यू में ग्रेसी सिंह ने कहा था कि क्लासिकल डांसर चाहती थीं लेकिन एक्टर बन गईं। उनका सपना था कि एक बार कुछ ऐसा कर जाएं कि फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा के लिए नाम हो जाएं। इसलिए जब लगान में हीरोइन बनने का मौका मिला तो वो उस रोल में इतना रम गई कि शूटिंग पर आस पास के लोगों से बात तक नहीं करती थी।

4 of 7
ग्रेसी सिंह
ग्रेसी सिंह ने प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' में अजय देवगन के अपोजिट काम किया लेकिन फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा था जिसका उन्हें नुकसान ही उठाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 2004 में 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में संजय दत्त के साथ दिखीं हालांकि इस रोल से उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। फिल्में नहीं मिलने पर ग्रेसी ने बी ग्रेड की फिल्में करनी शुरू कर दी। 2008 में उन्होंने कमाल आर खान यानी केआरके की फिल्म 'द्रेशद्रोही' की।
विज्ञापन

5 of 7
ग्रेसी सिंह
फिल्मों में गुंजाइश ना देखते हुए ग्रेसी सिंह ने दूरी बना ली और टीवी पर एंट्री की। उन्होंने 'संतोषी मां' शो में मुख्य किरदार निभाया। अपने इस किरदार से ग्रेसी सिंह को खासी पहचान मिली। टीवी के साथ ही ग्रेसी सिंह ने 2009 में डांस एकेडमी शुरू की थी। जहां वो डांस सिखाती थीं।
विज्ञापन

6 of 7
ग्रेसी सिंह
फिलहाल इन दिनों ग्रेसी सिंह आध्यात्मिक प्रवचन में वक्त बिता रही हैं। वो ब्रह्मकुमारी आत्ध्यात्मिक संगठन की सदस्य हैं और अधिकतर समय आध्यात्म की ट्रेनिंग लेने और देने में बिता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्रेसी सिंह
मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक ब्रह्मकुमारी संस्था की सदस्य होने के नाते ग्रेसी सिंह शादी नहीं कर रही हैं। एक इंटरव्यू में ग्रेसी सिंह ने कहा था कि उनका खुद के लिए कोई प्लान नहीं है। घरवाले शादी के लिए कहते हैं लेकिन अभी तक उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं सोचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें