फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले ये पांच सितारे अफेयर की वजह से खूब रहे चर्चा में, अचानक अरेंज मैरिज कर सभी को चौंकाया

Thu, 02 Jul 2020 06:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गोविंदा , विवेक ओबेरॉय , शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बहुत से सितारे हैं जो अपने सह कलाकार से शादी करने की वजह से खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। अपनी शादी से पहले इन सितारे ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। वहीं बहुत से ऐसे भी अभिनेता-अभिनेत्री हैं जो अपनी शादी से पहले अफेयर की वजह से खूब चर्चा में रहे लेकिन उन्होंने अरेंज मैरिज करके अपना घर बसा लिया। बॉलीवुड के ऐसे कई अभिनेता हैं जिनका अपनी शादी से पहले कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा, लेकिन अरेंज मैरिज करके उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया था। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में बताने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा
यह 90 के दशक के सुपरहिट और शानदार अभिनेता रहे हैं। गोविंदा की फिल्मों को दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं। शादी से पहले गोविंदा का बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ नाम सुनने को मिला, लेकिन उन्होंने सुनिता आहूजा से अरेंज मैरिज कर अपने फैंस सहित सभी को हैरान कर दिया था। गोविंदा और सुनिता के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ओबेरॉय
अभिनेता विवेक ओबेरॉय कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। अपनी शादी से पहले विवेक ओबेरॉय का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्य राय से जुड़ा था, लेकिन विवेक ओबेरॉय ने भी अरेंज मैरिज की है। उनकी पत्नी का नाम प्रियंका अल्वा है। प्रियंका कर्नाटक के नेता जीवाराज अल्वा की बेटी हैं।

4 of 6
नील नितिन मुकेश-रुक्मणि सहाय - फोटो : सोशल मीडिया
नील नितिन मुकेश
जॉनी गद्दार, न्यूयॉर्क और गोलमाल अगेन जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी अरेंज मैरिज की है। उन्होंने साल 2017 में रुक्मिणी सहाय से शादी की थी। शादी से पहले नील नितिन मुकेश का नाम सोनल चौहान और साशा आगा जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था, लेकिन उन्होंने रुक्मिणी सहाय को अपनी जीवनसाथी के रूप में चुना।
विज्ञापन

5 of 6
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर
यह ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने भले ही अरेंज मैरिज की हो लेकिन यह हमेशा अपनी शादी और पत्नी मीरा की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। शादी से पहले शाहिद कपूर और करीना कपूर के अफेयर की चर्चा जगजाहिर रही है। इन दोनों कलाकारों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी करके सभी हो हैरान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
राकेश रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन भी बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। राकेश रोशन ने भी पिंकी रोशन से अरेंज मैरिज की थी। 

पढ़ें: संगीत की हस्तियों ने शुरू किया खास अभियान, सोनू निगम ने बताया इस गुमनाम संगीतकार के बारे में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें