गोविंदा और कृष्णा अभिषेक की लड़ाई जगजाहिर है। दोनों एक दूसरे को कटाक्ष करने का कोई मौका नहीं छोड़ते लेकिन अपने नए गाने को लेकर ट्रोल हो रहे गोविंदा को उनके भांजे कृष्णा अभिषेक ने हीरो नंबर वन बताया है। दरअसल हाल ही में गोविंदा ने अपना नया गाना 'मेरे नाल' रिलीज किया, लेकिन यूट्यूब पर उन्होंने कमेंट्स का ऑप्शन ऑफ कर दिया। इससे पहले उन्होंने एक गाना 'हेलो' रिलीज किया था, जिसके कारण उन्हें फैंस ने खूब ट्रोल किया।