गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बचपन में हुई अपनी एक गंभीर बीमारी के बारे में भी गोविंदा ने इस मौके पर खुलासा किया। वह कहते हैं, 'जब मैं सात वर्ष का था तो बहुत बीमार रहता था, मेरे सारे दांत गिर गए थे। पूरे बाल झड़ गए। इलाज के दौरान शरीर का कोई ऐसा अंग नहीं बचा जहां इंजेक्शन न लगा हो। डॉक्टर सोच रहे थे कि अब किस जगह इंजेक्शन लगाऊं। उस समय मेरी तोतली आवाज निकल रही थी। 13 साल की उम्र तक ऐसे ही रहा। मैंने डॉक्टर से पूछा, डॉक्टर साहब क्या लगता है मैं जिन्दा तो रहूंगा ना? उन्होंने बोला, अरे गोविंदा, तू तो स्टार बनेगा, तुझे दुनिया देखेगी। शायद उस समय उनके जिह्वा पर सरस्वती बैठी थी।’