फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब वाकई 'हीरो नंबर वन' हुआ करते थे गोविंदा, करियर के शुरुआत में ही सुनीता से की थी लव मैरिज

Thu, 28 May 2020 04:29 PM IST
अपूर्वा राय बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 7
गोविंदा - फोटो : Twitter
90 के दशक में कोई हीरो था जो हर किसी पर भारी पड़ता था तो वो थे गोविंदा। गोविंदा के पिता अपने जमाने के एक्टर अरुण कुमार आहूजा थे और मां थीं निर्मला देवी। अरुण कुमार ने 40 के दशक में कोई 30- 40 फिल्मों में काम किया। उनकी मां निर्मला देवी बनारस की रहने वाली बेहद उम्दा शास्त्रीय गायिका थीं जो अपनी ठुमरी के लिए जानी जाती थीं और वहीं उन्होंने कई फिल्मों में गाया भी था।
विज्ञापन

2 of 7
गोविंदा - फोटो : Social Media
एक फिल्म के निर्माण में जबरदस्त घाटे के बाद गोविंदा के पिता को अपना बंगला छोड़ मुंबई में विरार आकर रहना पड़ा और यहीं से उन्हें 'विरार का छोकरा' नाम मिला। घर की हालत ज़्यादा अच्छी न थी। गोविंदा कॉमर्स में ग्रेजुएट थे और नौकरी के लिए कई जगह गए लेकिन कुछ बात बन नहीं रही थी। क्योंकि गोविंदा की किस्मत में तो हीरो बनना लिखा था।
विज्ञापन

3 of 7
गोविंदा - फोटो : Social Media
गोविंदा को 80 के दशक में पहले एलविन नाम की एक कंपनी का विज्ञापन मिला और जल्द ही 'तन- बदन' फिल्म में हीरो बनने का मौका। हीरोइन थी दक्षिण की खुशबू। फिल्म 'लव 86' से जो उन्हें कामयाबी मिलनी शुरू हुई तो 90 का दशक आते- आते वो इंडस्ट्री में छा गए। 90 के दशक में तीनों खानों के अलावा अगर कोई था जो बॉक्स ऑफिस पर उनका मुकाबला कर रहा था तो वो गोविंदा थे।

4 of 7
गोविंदा - फोटो : social media
गोविंदा की साल में आठ से नौ फिल्में तक रिलीज होती थीं और पैसा भी कमाती थीं। उनकी कमाल की कॉमिक टाइमिंग, खास डायलॉग और पंच लाइन जो उनके लिए ही लिखे जाते थे, उनके रंग बिरंगे चटखदार कपड़े, कमाल का उनका डांस- ये सब काफी थे बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने के लिए। न तो वे आमिर खान की तरह चॉकलेटी हीरो थे, न सलमान की तरह उनकी बॉडी थी, न शाहरुख की तरह रोमांटिक इमेज न अक्षय कुमार जैसा एक्शन।
विज्ञापन

5 of 7
गोविंदा, रवीना टंडन - फोटो : social media
फिर भी गोविंदा का अपना अलग स्वैग था या कहिए उस समय उनका अच्छा वक्त चल रहा था। उनकी कॉमिक टाइमिंग ऐसी थी कि जब 1998 में फिल्म 'बड़े मियाँ छोटे मियाँ' आई तो बहुतों को ऐसा लगा कि एक बार के लिए गोविंदा ने अमिताभ बच्चन तक को पछाड़ दिया है। गोविंदा ही थे जो बे सिर- पैर वाले डायलॉग को भी अपनी खासियत बना लेते थे। जैसे आपको गोविंदा का ये डायलॉग तो याद ही होगा- "दुनिया मेरा घर है, बस स्टैंड मेरा अड्डा, जब मन करे आ जाना, राजू मेरा नाम है और प्यार से मुझे बुलाते हैं कुली नंबर वन।"
विज्ञापन

6 of 7
गोविंदा पत्नी के साथ - फोटो : social media
'हीरो नंबर वन', 'हसीना मान जाएगी', 'दीवाना मस्ताना', 'कुली नंबर वन', 'साजन चले ससुराल', 'हद कर दी आपने', 'शोला और शबनम'..., गोविंदा 90 के दौर की हिट मशीन थे। गोविंदा ने करियर के शुरुआती दिनों में ही सुनीता से लव मैरिज की। लेकिन एक साल तक उन्होंने इस शादी को छिपाए रखा क्योंकि उन्हें लगता था कि शायद इससे उनकी लोकप्रियता पर असर पड़ेगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला
गोविंदा धीरे-धीरे 'हीरो ऑफ द मासिज' यानी आम लोगों के हीरो बन गए लेकिन उनकी ये खासियत उनकी कमजोरी भी बन गई। डेविड धवन और पहलाज निहलानी जैसे निर्देशकों का साथ तो उन्हें मिला पर यश चोपड़ा, करण जौहर, सुभाष घई जैसे निर्देशकों के साथ वो कभी काम नहीं कर पाए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें