फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: सुनीता अहूजा ने दी पति गोविंदा की हेल्थ अपडेट, 'उन्हें रेस्ट करने बोला है इसलिए दिवाली नहीं मना रहे'

Sun, 03 Nov 2024 12:55 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को पैर में गोली लगने के बाद आराम करने को कहा गया है। उनकी पत्नी सुनीता अहूजा ने गोविंदा के स्वास्थ्य को लेकर नई जानकारी दी है।
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के पैर में उनकी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लग गई थी। गोविंदा ने अब पहले से बेहतर हैं। हालांकि, डॉक्टर्स ने उनको आराम करने के लिए कहा है। गोविंदा की सेहत को लेकर उनकी पत्नी सुनीता अहूजा ने खुलासा किया है। वह हाल ही में अपने बेटी टीना से साथ नजर आईं। मां-बेटी को उनकी ही बिल्डिंग के बाद देखा गया। उन्होंने पैपराजी को गोविंदा के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 5
गोविंदा-सुनीता आहूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
काले शरारे में नजर आईं सुनीता
गोविंदा की पत्नी सुनीता काले रंग के शरारे में नजर आईं। उनकी बेटी टीना भी इस दौरान पिंक और ग्रे रंग की साड़ी में दिखाई दीं। पैपराजी को पोज देते हुए दोनों ने गोविंदा की हेल्थ अपडेट भी दी।
विज्ञापन

3 of 5
यशवर्धन अहूजा, सुनीता अहूजा और टीना अहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @sunita.ahuja.7583
गोविंदा की हेल्थ अपडेट पर बोलीं सुनीता
सुनीता अहूजा ने गोविंदा के स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'सर एकदम ठीक हैं। उनके रेस्ट करने बोला है इसलिए इस साल दिवाली वो नहीं मना रहे। तो सिर्फ मैं बच्चों के साथ दिवाली मना रही हूं'।

4 of 5
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
बेटे यशवर्धन ने भी दी थी जानकारी
मुंबई में दिवाली पार्टी के दौरान यशवर्धन ने पैपराजी से गोविंदा के टांके हटाने की बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें अब बेड रेस्ट करने के लिए बोला गया है। यशवर्धन ने कहा, 'बढ़िया, बढ़िया, अब वे पहले से अच्छे हैं। टांके निकाल दिए गए हैं, कोई टेंशन नहीं है'। इतना ही नहीं मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि वह जल्द ही डांस करते नजर आएंगे।

Govinda: अब कैसी है गोविंदा की हालत? बेटे यशवर्धन ने प्रशंसकों को दी पिता के स्वास्थ्य की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
अपने स्वास्थ्य को लेकर खुद बोले गोविंदा
अस्पताल से बाहर आते हुए गोविंदा ने खुद पैपराजी को अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि थोड़ा गहरा लग गया था, लगा तब विश्वास नहीं हुआ, ऐसे लगा ये क्या हो गया। मैं एक शो के लिए कोलकाता जा रहा था, सुबह करीब 5 बजे। मेरी बंदूक गिर गई और फायर हो गई। मुझे झटका लगा और देखा कि खून बह रहा है।

Govinda: 'वह हिंदी में बात करते, मुझे इंग्लिश आती थी', गोविंदा के साथ अपनी पहली मुलाकात पर बोलीं नीलम कोठारी




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें