फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते में दरार: अभिषेक के साथ विवाद पर बोले गोविंदा, कहा- 'वो लोगों के सामने मेरी इज्जत खराब कर रहा है'

Mon, 15 Mar 2021 09:33 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक
अभिनेता गोविंदा और अभिनेता कृष्णा अभिषक के बीच काफी वक्त से विवाद चल रहा है। दोनों मामा-भांजे एक-दूसरे के सामने भी नहीं आते हैं। अपने रिश्ते में आई दरार को लेकर एक बार फिर से दोनों सुर्खियों में आ गए हैं। अब गोविंदा ने कृष्णा के साथ हुए विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने अपने और कृष्णा के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मुझे नहीं पता कौन उनसे ये सब करवा रहा है नहीं तो वह अच्छा लड़का है। वो ये सब करके ना केवल मजे कर रहे हैं बल्कि इससे मेरी छवि भी धूमिल हो रही है। जो भी इसके पीछे है वो चाहता है कि हमारे बीच कभी कुछ ठीक ना हो।'
विज्ञापन

3 of 5
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक - फोटो : social media
बता दें कि गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच खराब रिश्ते होने की बात उस वक्त सामने आई थी, जब साल 2018 में टीवी के मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में गोविंदा पहुंचे थे। इस दौरान कृष्णा शो से नदारद दिखे थे। जिसके बाद एक बार फिर से इन दोनों के बीच की अनबन सामने आ गई थी।

4 of 5
कृष्णा अभिषेक
तो वहीं इस पूरे मामले पर कृष्णा ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी। उन्होंने कहा था, 'मामा गोविंदा के साथ मैंने एपिसोड करने से मना कर दिया क्योंकि हमारे बीच कुछ मतभेद है, और मैं नहीं चाहता कि मतभेदों की वजह से शो पर असर पड़े। कॉमेडी करने के लिए आपको सकारात्मक माहौल में काम करना पड़ता है। रिश्ते अच्छे होते हैं तभी हंसी आती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोविंदा और टीना आहूजा - फोटो : Instagram
कुछ दिनों पहले गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'मुझे कभी नेपो किड नहीं कहा जा सकता क्योंकि पापा गोविंदा ने कभी मेरी मदद नहीं की। मुझे अब तक अपनी मेहनत और टैलेंट की वजह से काम मिला है। अगर मुझे अपने पिता के कारण मिलता तो उनके पास अब तक 30-40 फिल्में होती।' बता दें कि टीना ने साल 2015 में 'सेकेंड हैंड हस्बैंड' से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें वह पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल के साथ नजर आई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें