सोशल मीडिया पर अपने डांस से लोगों को दीवाना बना चुके 'अंकल जी' यानी संजीव श्रीवास्तव के फैन ना केवल आम लोग बल्कि सेलिब्रिटीज भी हो गए हैं। तभी तो रवीना टंडन से लेकर अर्जुन कपूर तक उनकी तारीफें कर चुके हैं लेकिन गोविंदा के गाने पर डांस कर रहे 'अंकल जी' को देखकर खुद गोविंदा को कैसे लगा ये उन्होंने पहली बार बताया है।
विज्ञापन
2 of 5
गोविंदा
'अंकल जी' का ये वीडियो गोविंदा तक व्हाट्स एप के जरिए पहुंचा। आज तक को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया कि उनके किसी परिचित ने उन्हें ये वीडियो भेजा जिसे देखने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को ये वीडियो दिखाया। बता दें कि गोविंदा इस वक्त लंदन में हैं जहां वो किसी शादी को अटेंड करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
3 of 5
गोविंदा ने बताया कि 'अंकल जी कि सबसे बड़ी खासियत ये है कि उनका पूरा ध्यान केवल डांस पर है। उन्हें आस-पास के लोगों को देखकर कोई झिझक नहीं महसूस हो रही है। हम लोगों को तो बकायदा कोरियोग्राफर ने डांस सिखाया हुआ था लेकिन अंकल जी ने जो किया वो कमाल है।'
4 of 5
गोविंदा
गोविंदा ने आगे कहा कि 'जब मैं देखता हूं कि अभी भी कोई मेरी कॉपी कर रहा है तो खुशी होती है। उन्होंने काफी अच्छा डांस किया। मैं चाहता हूं कि वो ऐसे ही डांस करते रहें और जिंदगी का ऐसे ही लुत्फ उठाते रहें।'
बता दें कि 'अंकल जी' गोविंदा के गाने 'आप के आ जाने से..' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ में उनकी पत्नी भी दिख रही हैं। डांस करते हुए ये 'अंकल जी' गोविंदा को टक्कर दे रहे हैं । इन अंकल के एक नहीं बल्कि 3 वीडियो सामने आए हैं।