फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पति पत्नी और वो' के रीमिक्स वर्जन पर गोविंदा बोले-वो नहीं जानते गाने का असली रिदम क्या?

Tue, 26 Nov 2019 11:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Govinda - फोटो : Social Media
फिल्म 'पति पत्नी और वो' का गाना अंखियों से गोली मारे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये गाना गोविंदा और रवीना टंडन की फिल्म दूल्हे राजा का रीमिक्स वर्जन है। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 3 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने को लेकर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया है। इस बीच गोविंदा का इस गाने पर रिएक्शन आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Govinda - फोटो : Social Media
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म दूल्हे राजा का गाना अंखियों से गोली मारे काफी फेमस हुआ था। इस गाने में गोविंदा और रवीना की शानदार केमिस्ट्री नजर आई थी। नए रीमिक्स वर्जन को कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर पर फिल्माया गया है। अब लोग दोनों गानों की तुलना कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Govinda - फोटो : Sony Liv Video
गोविंदा के करीबी ने डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए बताया है कि उन्हें 'अखियों से गोली मारे' का रीमिक्स वर्जन पसंद नहीं आया है। सूत्र के अनुसार गोविंदा अखियों से गोली मारे रीमिक्स वर्जन को फ्री पब्लिसिटी नहीं देना चाहते हैं। उनके अनुसार कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे गाने के पेस से वाकिफ नहीं थे और उन्हें पता ही नहीं था कि गाने का रिदम क्या है।'
विज्ञापन

4 of 4
Pati Patni Aur Woh - फोटो : social media
'पति पत्नी और वो' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कार्तिक और भूमि पति-पत्नी और अनन्या कार्तिक की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म में मैरिटल रेप पर बोले गए एक डायलॉग को लेकर कड़ा विरोध हुआ था।

हाउसफुल 4 के साउंड एडिटर की मौत पर उठे सवाल, अक्षय और रकुलप्रीत ने किया ये ट्वीट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें