फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा के भतीजे का 34 की उम्र में निधन, कश्मीरा शाह ने बताया आखिर क्या हुआ था...

Thu, 24 Jan 2019 03:35 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
janmendra ahuja
गोविंदा के परिवार की ओर से एक दुखद खबर सामने आई है । गोविंदा के भतीजे जन्मेंद्र आहूजा का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है । जन्मेंद्र की बॉडी उनके अपार्टमेंट में मिली। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जन्मेंद्र के घर में गोविंदा अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद हैं । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
govinda
जन्मेंद्र का घर वर्सोवा अंधेरी वेस्ट में स्थित है । गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने बताया, 'हम अभी यहां पर पहुंचे हैं । जन्मेंद्र अब नहीं रहे । यह एक नेचुरल डेथ है । हम सब इस खबर से काफी सदमे में हैं ।'
विज्ञापन

3 of 5
Kashmira Shah
एक और करीबी रिश्तेदार ने बताया, 'सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद वह गिर पड़े। घर के नजदीक अस्पताल पहुंचने के दौरान ही उनकी मौत हो गई।'  गोविंदा, नर्मदा आहूजा, कृष्णा अभिषेक, रागिनी खन्ना, कामिनी खन्ना और परिवार के बाकी सदस्य उनके वर्सोवा स्थित घर में मौजूद हैं । 

4 of 5
govinda - फोटो : amar ujala
अब तक मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद मुंबई के विले पारले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि पर जन्मेन्द्र के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि जन्मेन्द्र आहूजा को उनके पिता कीर्ति कुमार ने अपने घर काम करने वाले महेंद्र और लाली से लीगली गोद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Govinda To Pay 60 Lakhs
जन्मेंद्र ने फिल्मों के निर्देशन को अपना पेशा चुना था, वह गीतकार भी थे। उन्होंने गोविंदा के साथ 'जहां जायेगा हमें पाएगा' फिल्म का निर्देशन किया था । साथ ही 'प्यार दीवाना होता है' जैसी फिल्म के गीत भी लिखे थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें