फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से: जिसकी दुनिया दीवानी उस गोविंदा के दिल में थीं सुनीता, इंडस्ट्री में आते ही कर ली थी लव मैरिज

Fri, 10 Sep 2021 10:15 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गोविंदा और सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम
कमाल की कॉमिक टाइमिंग, जबरदस्त डांस, दमदार एक्शन से 80 और 90 के दौर में लोकप्रियता बटोरने वाले गोविंदा भले ही आज फिल्मी दुनिया से दूर हो गए हों लेकिन उनके फैंस की कमी आज भी नहीं है। गोविंदा का सफर किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रहा। गोविंदा कॉमर्स में ग्रेजुएट थे और नौकरी के लिए कई जगह गए लेकिन कुछ बात बन नहीं रही थी। क्योंकि गोविंदा की किस्मत में तो हीरो बनना लिखा था। लेकिन उनके दिन की हीरोइन तो कोई और थी। फिल्मों में काम करने के दौरान बेशक गोविंदा का नाम अलग-अलग अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा लेकिन सुनीता उनका पहला प्यार थीं। वो प्यार जो उन्हें सुनीता से पहली नजर में ही हो गया था।

इस हफ्ते गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ कपिल शर्मा के शो में आने वाले हैं और दर्शकों का मजा दोगुना होने वाला है।

विज्ञापन

2 of 6
पत्नी के साथ गोविंदा - फोटो : मुंबई, अमर उजाला
क्या आप जानते हैं गोविंदा ने करियर के शुरुआती दिनों में ही सुनीता से लव मैरिज कर ली थी। लेकिन एक साल तक उन्होंने इस शादी को छिपाए रखा क्योंकि उन्हें लगता था कि शायद इससे उनकी लोकप्रियता पर असर पड़ेगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। दोनों की मुलाकात भी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं थी।
विज्ञापन

3 of 6
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सुनीता के जीजा गोविंदा के मामा लगते थे। उस दौरान सुनीता अपनी बहन के पास रहती थीं तभी गोविंदा से उनकी पहली मुताकात हुई थी। दोनों को बहुत कम उम्र में ही एक दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि सुनीता हाई सोसाइटी से थीं वहीं गोविंदा छोटे शहर के इस वजह से शुरू में दोनों के बीच काफी लड़ाई भी होती थी।

4 of 6
Govinda, Sunita Ahuja - फोटो : social media
सुनीता जब 18 साल की थीं तब ही उन्होंने गोविंदा से गुपचुप शादी कर ली। एक साल बाद बेटी टीना का जन्म हुआ तब इस शादी की खबर दुनिया को लगी। उस वक्त गोविंदा की उम्र 23 साल थी और वो अपने करियर में आगे बढ़ रहे थे। गोविंदा और सुनीता की शादी को 36 साल हो गए हैं। लेकिन आज भी इनके बीच की केमिस्ट्री बिलकुल नए नवेले जोड़े की तरह लगती है।
विज्ञापन

5 of 6
सुनीता और गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा को इस बात का हमेशा दुख रहा है कि उन्होंने सुनीता के साथ शादी को सबसे छिपाकर रखा। इसके बाद उन्होंने अपनी 25वीं सालगिरह पर सुनीता से दोबारा शादी की और शादी की सभी रस्में निभाईं ये उनकी मां की भी इच्छा थी कि वो अपने बेटे को सात फेरे लेते हुए देखें और गोविंदा ने ये इच्छा पूरी भी की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Govinda - फोटो : Social Media
'हीरो नंबर वन', 'हसीना मान जाएगी', 'दीवाना मस्ताना', 'कुली नंबर वन', 'साजन चले ससुराल', 'हद कर दी आपने', 'शोला और शबनम'..., गोविंदा 90 के दौर की हिट मशीन थे। अपने करियर में गोविंदा ने करीब 165 फिल्मों में काम किया। 11 बार उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड का नॉमिनेशन मिला। वह बेस्ट कॉमेडियन का फिल्म फेयर अवार्ड जीतने में कामयाब भी हुए। वहीं अपने करियर में चार बार उन्होंने जी सिने अवार्ड भी जीता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें