फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा की बात सच निकली, 'अवतार' में निभाया था ये किरदार, दोस्त ने खोल दिया रोल का सच

Wed, 07 Aug 2019 10:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा - फोटो : Twitter
अभिनेता गोविंदा (Govinda) बीते दिनों एक इंटरव्यू में दिए गए बयान की वजह से चर्चा में आ गए। इस इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था कि उन्हें हॉलीवुड फिल्म अवतार में रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। यहां तक कि डायरेक्टर जेम्स कैमरून को उन्होंने ही फिल्म का नाम 'अवतार' रखने को कहा था। इस राज के बारे में गोविंदा का विश्वास किसी ने नहीं किया। साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया। वहीं अब इस कहानी में थोड़ा ट्विस्ट आ गया है। अभिनेता के करीबी ने दावा किया है कि गोविंदा ने इस फिल्म में काम किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Govinda - फोटो : Social Media
इस बात का खुलासा गोविंदा के दोस्त ने किया। बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदा के दोस्त अमोद मेहरा ने कहा कि 'जेम्स कैमरून की अवतार के ऑफर को लेकर हम लोग शक कर रहे है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह हॉलीवुड फिल्म है? जहां तक मुझे याद है गोविंदा ने एक बार मुझे बताया था कि उन्हें 2006-2007 के दौरान एक फिल्म ऑफर हुई थी जिसका नाम 'अवतार' था।' 
विज्ञापन

3 of 5
avatar film - फोटो : file photo
अमोद मेहरा ने आगे कहा- 'मुझे पता है गोविंदा ने अवतार में काम किया है। यहां तक कि फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो गई थी लेकिन वह रिलीज नहीं हो पाई। यह बॉलीवुड फिल्म थी जिसके डायरेक्टर पहलाज नहलानी थे। गोविंदा ने इस 'अवतार' फिल्म में स्पोर्ट्स कोच का रोल निभाया था। सनी देओल भी इस फिल्म का हिस्सा थे।'

4 of 5
govinda - फोटो : social media
आपको बता दें, 'अवतार' फिल्म को लेकर जब गोविंदा को ट्रोल किया गया तो उनका बयान भी आया। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, 'मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हूं। मेरी बेटी टीना मुझे सब बताती रहती हैं। लोग इस बात को लेकर आश्चर्य जता रहे हैं कि मैंने अवतार फिल्म में काम करने से मना कर दिया। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
govinda
गोविंदा ने आगे कहा- 'ये गलत है। आपको विश्वास नहीं करना तो मत करिये। लेकिन इस तरह की बातें भी मत बोलिए।' जब उनसे पूछे गया कि जेम्स कैमरून आपको कैसे जानते थे। तब उन्होंने कहा, 'मैं तब सुपरस्टार था। उन्होंने जरूर मेरी फिल्में देखी होंगी लेकिन मुझे पुख्ता जानकारी नहीं है।' गोविंदा ने फिल्म को लेकर कहा था, 'मैंने ही इस फिल्म का टाइटल दिया था। ये फिल्म सुपरहिट हो गई। मैंने उनसे कहा था कि फिल्म जबरदस्त हिट होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें