फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं हीं नहीं 'किंग ऑफ कॉमेडी' कहे जाते गोविंदा, इन 10 सीन को देख हंस-हंसके हो जाएंगे लोट-पोट

Sat, 21 Dec 2019 10:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 11
govinda - फोटो : social media
अभिनेता गोविंदा आज 56 साल के हो गए हैं। गोविंदा अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। 90 के दशक में उन्होंने कई ऐसी कॉमेडी फिल्में कीं जो आज भी उनके फैंस को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। फिल्म 'कुली नंबर 1' हो या 'हद कर दी आपने', ऐसे कई सीन है जिन्हें आप आज भी देखकर हंस देंगे। तो चलिए गोविंदा के जन्मदिन पर उनकी फिल्मों के ऐसे ही 10 सीन दिखाते हैं जो दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

2 of 11
govinda
फिल्म 'हद कर दी आपने' के इस सीन में गोविंदा एक चाइनीज से लेकर मराठी शख्स के किरदार में दिखते हैं। फिल्म में गोविंदा के साथ रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी।
विज्ञापन

3 of 11
Govinda - फोटो : Social Media
'दूल्हे राजा' में गोविंदा बुर्का पहने एक महिला बने थे। फिल्म के इस सीन में असरानी के साथ गोविंदा जबरदस्त कॉमेडी करते दिखे थे। 

4 of 11
Govinda And karishma
फिल्म 'हीरो नंबर 1' में गोविंदा का ये सीन काफी फनी रहा। जहां वो कार में ही कपड़े बदलते हुए देखे गए। साथ ही वो गाड़ी भी चलाते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
coolie no 1 - फोटो : file photo
'कुली नंबर 1' के एक सीन में करिश्मा कपूर जब रास्ते से जा रही होती हैं तो उन्हें कुछ गुंडे छेड़ते हैं। तभी गोविंदा पहुंचते हैं और एक्शन-कॉमेडी से गुंडों को भगा देते हैं।
विज्ञापन

6 of 11
kader khan govinda - फोटो : Social Media
फिल्म 'अनाड़ी नंबर 1' में गोविंदा के साथ रवीना टंडन और कादर खान मुख्य भूमिका में नजर आए। जेल के इस सीन में गोविंदा और कादर खान के बीच बहस होती है।
विज्ञापन

7 of 11
govinda
'हद कर दी आपने' के इस सीन में गोविंदा के साथ सतीश कौशिक हैं। जहां सतीश कौशिक एक रस्सी के साथ दूसरे घर में चढ़ने की कोशिश करते हैं और ये वाक्या होता है।

8 of 11
govinda
'छोटे सरकार' फिल्म में गोविंदा कोर्ट के कठघरे में खड़े होकर भी कॉमेडी करने से नहीं चूकते। फिल्म में गोविंदा के साथ शिल्पा शेट्टी की मुख्य भूमिका थी।

9 of 11
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के साथ गोविंदा ने फिल्म 'पार्टनर' की थी। सलमान गोविंदा के साथ इसमें लारा दत्ता और कटरीना कैफ थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।

10 of 11
गोविंदा - फोटो : फाइल
फिल्म 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' में गोविंदा के साथ सुष्मिता सेन के साथ रम्भा थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया था।
विज्ञापन

11 of 11
govinda - फोटो : social media
'हद कर दी आपने' के इस सीन में गोविंदा और रानी मुखर्जी एक फ्लाइट में होते हैं। जहां गोविंदा एक सिख के किरदार में दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें